Wednesday , March 4 2026 3:35 PM
Home / Sports / नए साल में गोल्फ खेलने के रूल बदले, जानें अब कैसे खेलेंगे

नए साल में गोल्फ खेलने के रूल बदले, जानें अब कैसे खेलेंगे


2019 विश्व गोल्फ के लिए बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। नए साल में कई ऐसे बेसिक रूल बदल जाएंगे जिससे यह खेल प्रभावित होगा। नए नियमों में सबसे बड़ा बदलाव बॉल ढूंढते वक्त हिलने से प्लेयरों को लगती पैनेलिटी से जुड़ा हुआ है। अब नए नियम में अगर बॉल अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी जगह से हिलती है तो इसकी प्लेयर को पैनेलिटी नहीं लगेगी। इसके अलावा पुटिंग के वक्त शूज स्पाइक से खराब हुई घास को ठीक करने की इजाजत भी मिल गई है। इससे पहले प्लेयर मैदान से घास को हटा नहीं सकता था।
इसी तरह अगर शॉट के बाद बॉल खो जाती है तो आपके पास उसे ढूंढने के लिए सिर्फ 3 मिनट होंगे। पहले यह 5 मिनट था। अगर गेंद मिट्टी में धंस जाए तो इसे बाहर निकाल सकते हैं। शर्त यह है कि इसे दोबारा मैदान पर सिर्फ घुटनों तक की ऊंचाई से ही फैंका जा सकता है। वहीं, अगर आपको लगता है गेंद के सामने कोई ऐसी चीज है जिससे आपका शॉट प्रभावित हो सकता है तो ऐसी हटाया जा सकता है।
अगर शॉट लगाते वक्त बॉल बंकर के ऐसे जगह पर गिरती है जहां से शॉट लगाना असंभव है तो आप गेंद को बंकर के पीछे ले जाकर हिट लगा सकते हैं, बशर्ते आपको दो स्ट्रोक पैनेलिटी लगेगी।

यह भी कुछ अहम बदलाव

* क्लब लैंथ लेने के लिए प्लेयर अपनी किट की सबसे लंबी पुटर को इस्तेमाल में ला सकता है।

* 1984 से पहले बॉल ड्रापिंग कंधे की ऊंचाई से होती थी जो अब घुटनों की ऊंचाई से होगी।

* शॉट के बाद गेंद पेड़ या मैदान पर पड़े किसी पदार्थ से टकराती है तो पैनल्टी नहीं लगेगी।

* शॉट मारते वक्त अगर बॉल दो बार पुटर से टकराए तो इसे डबल हिट नहीं माना जाएगा। इसे नए नियमों में सिर्फ एक ही स्ट्रोक माना जाएगा।

* कई प्लेयर सीधा शॉट लगाने के लिए कई बार गेंद के पास अपनी स्टिक रख देते थे। अब नए नियमों में इसकी इजाजत नहीं होगी।

* शॉट मारने से पहले अगर आप गलती से रेत को छू लेते हैं तो पैनल्टी नहीं लगेगी।

* गेंद अगर पानी में चली जाती है तो इसे पैनल्टी एरिया से ही शॉट लगाकर निकाला जा सकता है।

* ग्रीन एरिया में अगर प्लेयर गलती से गेंद को टच कर लेता तो इसकी पैनल्टी नहीं लगेगी।

* सीधा शॉट लगाते वक्त कई गोल्फर अपने कैडी (साथी) को गेंद के ठीक पीछे बैठा देते थे जिससे उन्हें अनुमान लग जाता था कि उनका शॉट सही जाएगा या नहीं, नए नियमों में इसकी मनाही हो गई है।

वो 3 गोल्फर जिन्होंने बीते साल में सबसे ज्यादा सुॢखयां बटोरीं
विवाद दर विवादों में फंसते अमरीका के गोल्फर टाइगर वुड्स ने 2018 में अपने बेहतरीन खेल से वापसी की। उन्होंने 11 साल बाद पी.जी.ए. चैम्पियनशिप में बढिय़ा प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले 5 सालों से बड़ा टूर्नामैंट जीत न पाने की अपनी स्ट्रीक भी तोड़ी। यकीनन नए साल में टाइगर की गेम और भी निखरती नजर आएगी। 07 वें नंबर पर हैं टाइगर वुड्स सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले गोल्फरों की लिस्ट में।
जून महीने में आयोजित यू.एस. ओपन के दौरान ब्रूक तब अचानक चर्चा में आ गए जब उन्होंने टॉमी फ्लीटवुड को सिर्फ एक स्ट्रोक ओवर में हरा दिया। ब्रूक यही नहीं रुके उन्होंने इसके बाद अगस्त में हुई पी.जी.ए. चैम्पियनशिप में लंबे समय बाद वापसी कर रहे अमरीका के टाइगर वुड्स को भी 2 स्ट्रोक से हराया। 18 साल बाद एक ही साल में यू.एस. ओपन और पी.जी.ए. टूर जीतने वाले प्लेयर बने ब्र्रूक
जून महीने में आयोजित यू.एस. ओपन के दौरान ब्रूक तब अचानक चर्चा में आ गए जब उन्होंने टॉमी फ्लीटवुड को सिर्फ एक स्ट्रोक ओवर में हरा दिया। ब्रूक यही नहीं रुके उन्होंने इसके बाद अगस्त में हुई पी.जी.ए. चैम्पियनशिप में लंबे समय बाद वापसी कर रहे अमरीका के टाइगर वुड्स को भी 2 स्ट्रोक से हराया। 36 साल के फ्रांसेस्को को यूरोपीयन टूर पर गोल्फर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला
रंगीन गेंदें होंगी इस्तेमाल
गोल्फ में कुछ नया करने के लिए कई बड़े टूर्नामैंट में रंग-बिरंगी गेंदों से खेलने का कंपनियां प्रस्ताव लेकर आई है। अगर यह सफल हुआ तो अलग हर कलर की गेंद गोल्फ में दिखेगी। अभी फिलहाल सफेद रंग की गेंद ही गोल्फ में इस्तेमाल होती है।
45 पाऊंड है डोजन की कीमत (12 गेंदें)
सबसे ज्यादा कमाई
60.8 करोड़ कमाए यू.एस. के जस्टिन थॉमस ने पी.जी.ए. टूर से
8.8 करोड़ रुपए मिले जापान गोल्फ टूर में जीतने पर शुगगो इमाहिरा ने
5.3 करोड़ लगभग कमाए एशियन टूर से भारत के गोल्फर शुभंकर शर्मा ने।
1.25 करोड़ रुपए लगभग पी.जी.ए. टूर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से कमाए ऑस्ट्रेलिया के ही जैक मैक्लियोड ने