Monday , February 16 2026 10:45 PM
Home / Business & Tech / भारत में ChatGPT का दबदबा, हर हफ्ते 10 करोड़ एक्टिव यूजर्स के साथ बना अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार

भारत में ChatGPT का दबदबा, हर हफ्ते 10 करोड़ एक्टिव यूजर्स के साथ बना अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार


India AI Impact Summit से पहले OpenAI के CEO Sam Altman ने बताया है कि भारत में हर हफ्ते 100 मिलियन एक्टिव ChatGPT यूजर हैं। इसका मतलब है कि भारतीय चैटजीपीटी का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। 100 मिलियन यानी 10 करोड़ एक्टिव चैटजीपीटी यूजर्स के साथ भारत दुनिया भर में OpenAI के सबसे बड़े बाजारों में से एक बन गया है। भारतीय इंग्लिश डेली टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे एक आर्टिकल के अनुसार, रविवार को सैम ऑल्टमैन ने भारत में ChatGPT के बढ़ते इस्तेमाल के बारे में बताया। बता दें कि OpenAI सोमवार से नई दिल्ली में शुरू होने वाले पांच दिन के इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने वाला है। ऑल्टमैन दुनिया की कई बड़ी AI कंपनियों के सीनियर एग्जीक्यूटिव के साथ इस इवेंट में शामिल हो रहे हैं।
कंपनी की स्ट्रेटजी आई काम – OpenAI दूसरी बड़ी AI कंपनियों की तरह ग्लोबल एक्सपेंशन को बढ़ावा देने के लिए भारत की युवा आबादी और इसके एक अरब से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स पर फोकस कर रहा है। ओपनएआई ने कई महीनों के ग्राउंडवर्क के बाद अगस्त, 2025 में नई दिल्ली में एक ऑफिस खोला था। इतना ही नहीं, भारत के प्राइस-सेंसिटिव मार्केट के लिए अपने तरीकों को भी बदला।
फ्री किया प्लान- कंपनी ने भारत के लिए खास प्लान पेश किया है। इसमें 5 डॉलर यानी लगभग 450 रुपये में ChatGPT Go टियर रोल आउट करना शामिल है। इसे बाद में भारतीय यूजर्स के लिए एक साल के लिए फ्री कर दिया गया। भारतीयों पर फोकस करने की यह स्ट्रेटजी कंपनी के काम आई और आज चैटजीपीटी के भारत में वीकली 10 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं।
900 मिलियन तक पहुंच जाएंगे एक्टिव यूज – भारतीय इंग्लिश डेली टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ऑल्टमैन का कहना है कि यूनाइटेड स्टेट्स के बाद भारत ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा यूजर बेस है। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब ChatGPT का कुल इस्तेमाल दुनिया भर में बढ़ गया है। अक्टूबर, 2025 तक प्लेटफॉर्म के वीकली एक्टिव यूजर 800 मिलियन तक पहुंच गए थे और बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा 900 मिलियन के करीब पहुंच रहा है।
सबसे ज्यादा छात्र कर रहे इस्तेमाल – ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल दुनिया भर में ChatGPT का स्टूडेंट यूजर भारत में कर रहे हैं। भारतीय स्टूडेंट्स बड़ी AI कंपनियों के लिए एक बड़ा ग्रोथ सेगमेंट बन गए हैं, क्योंकि कॉम्पिटिटर अपने टूल्स को क्लासरूम और लर्निंग वर्कफ्लो में शामिल कर रहे हैं।
गूगल भी छात्रों पर कर रहा – Google ने भी इसी तरह मार्केट को टारगेट किया है और भारतीय छात्रों को सितंबर, 2025 में अपने AI Pro प्लान का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया था। इसके अलावा, Google के वाइस प्रेसिडेंट और एजुकेशन के जनरल मैनेजर क्रिस फिलिप्स ने पिछले महीने कहा था कि लर्निंग के लिए Gemini का सबसे ज्यादा ग्लोबल इस्तेमाल भारत में होता है। छात्रों के लिए एआई चैटबॉट काफी उपयोगी होते जा रहे हैं। पढ़ाई करने से लेकर इंटरव्यू की तैयारी करने तक, कई चीजों वे चैटबॉट की मदद लेते हैं।