
जरूरी नहीं है कि आप हमेशा बच्चों को सिखाएं, कुछ बाते ऐसी भी होती हैं जो बच्चे आपको सिखा देते हैं। बच्चों का मन बिल्कुल साफ होता है। उनके मन में किसी के प्रति कोई ईर्ष्या नहीं होती। कई बार बच्चे अपनी इन्हीं आदतों से बढ़ों को बहुत कुछ सिखा देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी बातें हैं जो बढ़े बच्चों से सिख सकते हैं।
1. कोशिश करते रहे
आपने अक्सर देखा होगा कि जब बच्चे बचपन में साइकिल चलाना सिखते हैं तो उन्हें किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह गिर जाएंगे। वह गिरने के बाद भी दोबारा कोशिश करते हैं। इसलिए आप भी अपने जीवन में कभी ना हार माने। हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे।
2. निडर रहे
बच्चे हमेशा निडर रहते हैं, वह कुछ भी करने से नहीं डरते। बड़ों को भी उनसे कुछ सीखना चाहिए। बच्चों की तरह निडर होकर बिंदास जीना चाहिए।
3. सबके लिए प्यार
बच्चे बहुत ही सीधे और भोले होते हैं। उनके दिल में सबके लिए प्यार एक समान होता है। यही चीज बढ़ों को उनसे सिखने चाहिए।
4. हमेशा खुश रहे
बच्चों को चाहे कोई कितना भी कुछ बोल दें उन्हें किसी भी बात का कोई बुरा नहीं लगता। वह हमेशा खुख रहते हैं। यही बच्चों की आदत बढ़ों को भी सिखनी चाहिए।
5. जीवन का आनंद उठाएं
बच्चे हमेशा हर हाल में खुश रहते हैं और जिंदगी का पूरा-पूरा आंनद लेते हैं। आपने कभी किसी छोटे बच्चे को अकेले खेलते देखा है कैसे वह अकेले में भी खुश रहता है। ऐसे में आपको भी खुद में खुश रहकर अपनी जिंदगी का पूरा-पूरा आनंद लेना चाहिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website