
बच्चों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। केक, पेस्ट्री, बिस्कुट और चॉकलेट सब उनका पसंदीदा आहार हैं। ऐसे में ओरियो बिस्कुट का इस्तेमाल करके घर पर ही केक बना सकते हैं जो बच्चों को तो पसंद आएगा ही, साथ में बड़े लोग भी बहुत खुशी से खाएंगे। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका
सामग्री
20 Oreo बिस्कुट
1 कप दूध
3/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
3 चम्मच चीनी
1 चम्मच तेल या घी
विधि
1. सबसे पहले बिस्कुट को ग्राइंडर में डालकर पीस लें और इसे एक बाउल में निकाल लें।
2. अब इसमें बेकिंग पाउडर, दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके एक बैटर तैयार कर लें।
3. एक बेकिंग पैन में तेल डालकर अच्छे से ग्रीस कर लें और इसमें तैयार बिस्कुट का बैटर डालें। अब इसे 5 मिनट के लिए 180 डिग्री तापमान पर माइक्रोवेव में रखें।
4. अब इसे माइक्रोवेव में से निकालें और अच्छी तरह ठंडा होने के बाद बेकिंग ट्रे में से निकाल लें। आपका केक तैयार है, अब इस पर अपनी मर्जी से व्हीप्ड क्रीम के साथ डैकोरेशन कर सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website