Friday , July 25 2025 3:18 PM
Home / News / चीन का आरोप, सिक्किम पर गुमराह कर रहा भारत

चीन का आरोप, सिक्किम पर गुमराह कर रहा भारत


बीजिंग। चीन ने भारत पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। चीन ने कहा कि भारत यह कहकर लोगों को भ्रमित कर रहा है कि डोकलाम में चीन जिस सड़क निर्माण कर रहा है वह सिक्किम सेक्टर के ‘चिकंस नेक’ के करीब है। इससे उत्तर पूर्वी राज्यों तक भारत की पहुंच खतरे में पड़ सकती है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि भारत डोकलाम में सड़क निर्माण पर जबरन विवाद खड़ा कर रहा है। गेंग ने कहा कि भारत 1890 की चीन-ब्रिटेन संधि को नजरंदाज करते हुए लोगों में भ्रम फैला रहा है।

उसका कहना है कि भारत पंचशील समझौते का उल्लंघन कर रहा है। चीन का कहना है कि सीमा विवाद पर भारत वार्ता करना चाहता है तो उसे अपनी सेना पीछे हटानी होंगी।

अलर्ट जारी करने पर विचार कर रही है चीनी सरकार

भारत-चीन सीमा पर हो रही उठापटक के बीच चीन की सरकार भारत दौरे पर गए चीनी नागरिकों को अलर्ट करने पर विचार कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

अगर खतरा लगा तो चीनी नागरिकों को भारत से आगाह किया जाएगा। उधर, ग्लोबल टाइम्स अखबार ने अपने लेख के जरिये भारत में रह रहे चीनी नागरिकों को आगाह किया है कि चीन विरोधी तत्वों से सावधान रहें।

मीडिया ने अपने लेखों में सरकार को सलाह दी है कि वो भारत में निवेश को कम कर दे। हालांकि विदेश मंत्रालय ने ताजा बयान में मीडिया की इस धारणा को खारिज किया है।

उनका कहना है कि अलर्ट जारी करना मौजूदा हालात को देखते हुए एक जरूरत हो सकती है, लेकिन निवेशकों को कोई खतरा नहीं है।

बीजिंग। चीन ने भारत पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। चीन ने कहा कि भारत यह कहकर लोगों को भ्रमित कर रहा है कि डोकलाम में चीन जिस सड़क निर्माण कर रहा है वह सिक्किम सेक्टर के ‘चिकंस नेक’ के करीब है। इससे उत्तर पूर्वी राज्यों तक भारत की पहुंच खतरे में पड़ सकती है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि भारत डोकलाम में सड़क निर्माण पर जबरन विवाद खड़ा कर रहा है। गेंग ने कहा कि भारत 1890 की चीन-ब्रिटेन संधि को नजरंदाज करते हुए लोगों में भ्रम फैला रहा है। उसका कहना है कि भारत पंचशील समझौते का उल्लंघन कर रहा है। चीन का कहना है कि सीमा विवाद पर भारत वार्ता करना चाहता है तो उसे अपनी सेना पीछे हटानी होंगी। अलर्ट जारी करने पर विचार कर रही है चीनी सरकार भारत-चीन सीमा पर हो रही उठापटक के बीच चीन की सरकार भारत दौरे पर गए चीनी नागरिकों को अलर्ट करने पर विचार कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में गंभीरता से विचार किया जा रहा है। अगर खतरा लगा तो चीनी नागरिकों को भारत से आगाह किया जाएगा। उधर, ग्लोबल टाइम्स अखबार ने अपने लेख के जरिये भारत में रह रहे चीनी नागरिकों को आगाह किया है कि चीन विरोधी तत्वों से सावधान रहें। मीडिया ने अपने लेखों में सरकार को सलाह दी है कि वो भारत में निवेश को कम कर दे। हालांकि विदेश मंत्रालय ने ताजा बयान में मीडिया की इस धारणा को खारिज किया है। उनका कहना है कि अलर्ट जारी करना मौजूदा हालात को देखते हुए एक जरूरत हो सकती है, लेकिन निवेशकों को कोई खतरा नहीं है।