Wednesday , February 11 2026 11:51 AM
Home / News / पाकिस्तान को JF-17 जेट का ‘मालिक’ बनाकर भारत घेर रहा चीन! मुनीर संग ड्रैगन का यूरेशिया प्‍लान क्यों खतरनाक?

पाकिस्तान को JF-17 जेट का ‘मालिक’ बनाकर भारत घेर रहा चीन! मुनीर संग ड्रैगन का यूरेशिया प्‍लान क्यों खतरनाक?


पाकिस्तान ने हालिया महीनों में कई देशों के साथ JF-17 फाइटर जेट बेचने की डील की है। पाकिस्तान ने चीन की मदद से बनाए इस जेट के बहाने मुस्लिम देशों से अपना संपर्क बढ़ाया है। दूसरी ओर पाकिस्तान की अंदरुनी राजनीति में सेना ने बिना तख्तापलट के सभी फैसले लेने की ताकत हासिल कर ली है। यह पाकिस्तान के पुराने पैटर्न को दिखाता है, जिसमें कहा जाता है कि भारत का मुकाबला करने के लिए अंदरूनी मिलिट्री मजबूती और बाहरी सपोर्ट जरूरी है। अंदरूनी सैन्य ताकत के साथ बाहरी सपोर्ट उसे चीन से मिल रही है। इस सबसे में पाकिस्तानी आर्मी क्षेत्र में भारत को कमजोर करने में चीन का मोहरा बन रही है।
पाकिस्तान को लंबे समय से मुस्लिम-बहुल देशों के ऐसे ग्रुप की उम्मीद रही है, जो अपनी सिक्योरिटी के लिए उस पर निर्भर रहें। पाकिस्तान के मौजूदा आर्मी चीफ असीम मुनीर इस कोशिश में कई देशों को JF-17 फाइटर जेट एक्सपोर्ट करने की कोशिश कर रहा है। इससे बदलती रणनीतिक स्थिति को भारत नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
पाकिस्तान-भारत का तनाव और चीन – द नेशनलइंट्रेस्ट की रिपोर्ट कहती है कि भारत के लिए चिंता पाकिस्तान की मिलिट्री ताकत नहीं है। भारत को यह सोचना है कि पाकिस्तान अपने कदमों से रीजनल सिक्योरिटी फ्रेमवर्क को कैसे प्रभावित करता है, जिससे भारत का असर कम हो। खासतौर से मई 2025 में भारत के साथ हुई झड़प ने मुनीर को मनमानी करने का बहाना दे दिया है।