
39 वर्षीय अविवाहित महिला शियागुंझू के सामने बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई। वह अपना एक बच्चा तो चाहती थी लेकिन शादी के बगैर लेकिन चीन में अविवाहित महिलाओं को गर्भधारण के लिए स्पर्म बैंक के इस्तेमाल की सुविधा नहीं दी जाती है। शियागुंझू करियर के लिहाज से बेहद सफल हैं। चीन में आई.वी.एफ. ट्रीटमैंट और स्पर्म बैंक के इस्तेमाल पर पाबंदी की वजह से उन्होंने अमरीका का रुख किया। वहां से इलाज के जरिए उन्हें एक बच्चा हुआ, जो अभी एक साल का है। उनका बच्चा देखने में यूरोपीय लगता है। उसकी आंखें नीली हैं।
शियागुंझू अकेली महिला नहीं हैं जिन्होंने ऐसा कदम उठाया। चीन में ऐसी महिलाओं की बड़ी संख्या है जो करियर में सफल हैं और शादी नहीं करना चाहतीं। अब अगर ये महिलाएं आई.वी.एफ. के जरिए प्रैग्नैंट होना चाहती हैं तो देश में इसकी मनाही है। चीन में सामाजिक रूप से अविवाहित महिलाओं के गर्भधारण पर पाबंदी है। इसी वजह से अविवाहित महिला स्पर्म बैंक या आई.वी.एफ. ट्रीटमैंट नहीं ले सकतीं। बीते 5 सालों के दौरान चीन में शादी न करने का प्रचलन महिलाओं में बढ़ा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website