Monday , February 9 2026 10:57 AM
Home / Sports / क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर किया ऐसा कारनामा जो कोई भी नहीं कर पाया

क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर किया ऐसा कारनामा जो कोई भी नहीं कर पाया


बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट का पहला टी-20 मुकाबला हुआ। सिडनी थंडर ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसमें सिडनी थंडर ने 17 ओवर में मात्र 149 रनों का लक्ष्य दिया। ब्रिसबेन हीट ने यह मुकाबला 16.5 ओवर में 153 रन बनाकर अपने नाम कर लिया।
क्रिस लिन ने लगाया 100 छक्कों का शतक
ब्रिसबेन हीट के क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी-20 में अपना पहला छक्का जड़ते ही 100 छक्कों का शतक लगाया। क्रिस लिन पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 100 छक्कों का शतक के खिताब को अपने नाम किया। क्रिस लिन ने 9 गेंदों पर 4 चोके और 1 छक्के के साथ मात्र 25 रन की पारी खेली।
सिडनी थंडर का बैडलक
बारिश के चलते यह मुकाबला 17 ओवरों का हुआ। आखिरी ओवर में हीट को 9 रनों की जरूरत थी, जिसे बर्न्स ने छक्का लगाकर मैच को अपनी ओर कर लिया। इसके बाद रॉस ने पांचवीं गेंद पर चौका मार अपनी टीम को लीग में दूसरा मैच जिता दिया। थंडर की ओर से शेन वॉटसन ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें उन्होंने 34 गेंदों पर 6 चोके और 2 छक्के लगाकर 56 रनों की पारी खेली, तो कैलम फर्ग्यूसन ने 26 गेंदों पर 4 चोकों के साथ 37 रन बनाए।