
क्रिसमस पर अगर आप कुछ मीठा बनाने का सोच रहीं हैं तो वेनिला क्रिसेंट ट्राई कर सकती हैं। यह बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आएंगे और साथ ही बनाने में भी बेहद आसान हैं। साथ ही अगर आपके घर में पार्टी है तो भी यह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। चलिए जानते हैं घर पर ही वेनिला क्रिसेंट बनाने की रेसिपी।
सामग्रीः
मक्खन- 600 ग्राम (पिघला हुआ)
मैदा- 500 ग्राम
दालचीनी- 1 टेबलस्पून (पिसी हुई)
आइसिंग शुगर- 1 टेबलस्पून
कैस्टर शुगर- 180 ग्राम
अंडे की जर्दी- 120 ग्राम
बादाम- 300 ग्राम (पिसा हुआ)
वेनिला बीन्स- 2 टीस्पून
विधिः
1. सबसे पहले एक बाउल में चीनी और मक्खन डालकर इसे स्मूद होने तक मिक्स करें। फिर इसमें अंडे और वेनिला बीन्स डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
2. अब इसमे जरूरत अनुसार नमक, मैदा, बादाम और दालचीनी पाउडर मिलाकर सॉफ्ट आटे की तरह गूंद लें।
3. इसके बाद इस मिश्रण के गोले बना कर इसे आधा चंद्रमा का आकार दें और बेकिंग ट्रे पर रख दें।
4. फिर इसे 10-12 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। बेक करने के बाद इसे प्लेट में निकालें और इसपर आइसिंग शुगर छिड़कें।
4. लीजिए आपके वेनिला क्रिसेंट बन कर तैयार हैं। अब आप मेहमानों को सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website