
बोगोटा: मध्य कोलंबिया में यात्रियों और विमान दल के 9 सदस्यों को लेकर जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हुई जांच में दुर्घटना का कारण विमान में ईंधन खत्म होना बताया जा रहा है। विमान के पायलट की आवाज की रिकॉर्डिंग से यह जानकारी मिली। ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ियों को ले जा रहे इस विमान में 77 लोग सवार थे जिनमें से केवल छह ही जीवित बच सके हैं।
एयर ट्रैफिक टॉवर के ऑडियो टेप में एक पायलट को बार-बार ये सवाल करते हुए सुना जा सकता है कि इलेक्ट्रिक सिस्टम में खराबी आने और ईंधन की कमी की वजह से वो विमान को उतारने की इजाजत चाहता है। टेप खत्म होने से ठीक पहले पायलट ये कहता है कि वो 9,000 फीट (2,743 मीटर) की ऊंचाई पर उड़ रहा है। दुर्घटना का शिकार हुए विमान में ज्यादातर ब्राजील के शापेको एनसी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी और 20 पत्रकार सवार थे जिनकी इस विमान दुर्घटना में मौत हो गई।
कोलंबिया के कई मीडिया संस्थानों ने इस रिकॉर्डिंग को प्रकाशित किया है जिससे पहले दी जा रही रिपोर्टों की पुष्टि होती है कि विमान हादसा ईंधन की कमी की वजह से हुआ होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website