
लॉस एंजिलिस: कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रक्त रंजित और सर कलम वाली तस्वीर पोस्ट करने के बाद सीएनएन ने उनके साथ नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सालाना कार्यक्रम में दिखाई देने के अपने लंबे करार को रद्द कर दिया है ,यह कार्यक्रम वह एंकर एंडरसन कूपर के साथ प्रस्तुत करती थीं।
तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिय़ा में 56 वर्षीय इस अभिनेत्री की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने 31 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट करके माफी मांगी थी और स्वीकार किया था कि वह ‘‘काफी आगे’’ निकल गईं थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब इन तस्वीरों पर प्रतिक्रियाएं देख रही हूं….तस्वीर काफी परेशान कर देने वाली हैं। मुझे अहसास है कि इसने किस कदर लोगों को नाराज किया है, यह बिल्कुल भी मजाकिया नहीं थी, मैं समझ गई…मुझे दुख है। मैं काफी आगे निकल गई। मैं गलत थी।’’ कैथी का माफीनामा भी उनके करार को बचा नहीं सका।
सीएनएन पब्लिक रिलेशन अकाऊंट ने ट्वीट किया,‘सीएनएन ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम में ग्रिफिन के साथ एक दशक लंबे करार को रद्द कर दिया है।’’ ट्रंप ने बुधवार को इस फोटो पर ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि ग्रिफिन ‘‘को शर्मिंदा होना चाहिए।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website