
बच्चे हर समय रोटी न खाने के लिए जिद करते रहते हैं लेकिन स्नैक्स का नाम लेते ही उनको भूख लगने लगती है। आज हम आपको स्नैक्स में पनीर हॉट डॉग बनाने की विधि बता रहे हैं। जो खाने में टेस्टी भी है और हैल्दी भी।
सामग्री
– 2 टेबलस्पून तेल
– 1/2 टीस्पून अदरक लहसून पेस्ट
– 75 ग्राम प्याज
– 1/2 टीस्पून नमक
– 45 मि.ली टमाटर प्यूरी
– 1/2 टीस्पून लाल मिर्च
– 1/2 टीस्पून गरम मसाला
– 200 ग्राम पनीर
– 1 टेबलस्पून धनिया
– हॉट डॉग बन
विधि
1. एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इसमें अदरक,लहसुन,प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
2. इसमें अब नमक,टमाटर की प्यूरी, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दें।
3. अब इसमें पनीर और धनिया डाल कर पकाएं।
4. अब हॉट डॉग बन के बीच में कट लगाएं और उसमें पनीर भर दें।
5. इसे सॉस के साथ सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website