Sunday , April 5 2026 5:06 AM
Home / Entertainment / Bollywood / कोरोना बना जान का दुश्मन: श्रवण राठौर का मुंबई में निधन

कोरोना बना जान का दुश्मन: श्रवण राठौर का मुंबई में निधन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बॉलीवुड को बुरी तरह अपनी चपेट में लिया है। कोरोना वायरस ने अब तक ई बाॅलीवुड स्टार्स और उनके परिवारों की जान ली। वहीं अब एक और बुरी खबर आ रही है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी नदीम के म्यूजिक डायरेक्ट श्रवण राठौर की कोरोना वायरस के कारण जान चली गई है।
श्रवण राठौर बीते कई दिनों से हाॅस्पिटल में एडमिट थे। श्रवण के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वीरवार रात करीब 9:30 बजे 66 साल के श्रवण ने अंतिम सांस ली।
अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा-‘बहुत बहुत दुखद, अभी पता चला कि महान संगीतकार श्रवण कोविड के चलते हमें छोड़कर चले गए हैं। मेरे बहुत खास दोस्त और साथी थे। हमने साथ में ‘महाराजा’ में साथ काम किया था और उन्होंने हमेशा बहुत अच्छा संगीत दिया। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।’
1990 के दशक में बॉलीवुड में नदीम-श्रवण की जोड़ी का एक तरह से राज था। कई सुपरहिट फिल्मों मे उन्होंने इस दशक में संगत दिया। उनकी पहली बड़ी फिल्म जिसका संगीत बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ, वो आशिकी थी। इसके अलावा- ‘साजन’, ‘सड़क’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘फूल और कांटे’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘रंग’, ‘राजा’, ‘धड़कन’, ‘परदेस’, ‘दिलवाले’, ‘अंदाज’, ‘बरसात’, ‘सिर्फ तुम’, जैसी फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया। ये जोड़ी एक समय में बॉलीवुड की सबसे कामयाब और महंगी संगीतकार जोड़ी थी।