
कोरोना वायरस का कहर जानवरों पर भी बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के उत्तरी केरोलिना में एक पालतू पग डॉग भी कोरोना की चपेट में आ गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह अमेरिका का पहला कुत्ता हो सकता है जो वायरस से संक्रमित हुआ है। यह कुत्ता मैकक्लेन परिवार का सदस्य है । इस परिवार के तीन सदस्य सैम मैकक्लेन, पत्नी हीथर और उनके बेटे बेन ने पिछले माह ही कोरोना के अध्ययन में हिस्सा लिया था।
परिवार ने जब अपने कुत्ते विंस्टन का टेस्ट करवाया तो वो पॉजिटिव आया। गौरतलब है कि इस परिवार ने कोरोना के बारे में एक अध्ययन में भाग लिया, जिसका उद्देश्य संभावित उपचार और टीके लगाने की कोशिश करना था। अध्ययन के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा साप्ताहिक रक्त के नमूने दिए जा रहे थो। अश पालतू कुत्ते को संक्रमण के बाद शोधकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है । अध्ययन के मुख्य अन्वेषक क्रिस वुड्स ने कहा कि शोधकर्ता परिवार के पालतू जानवरों के नमूने भी देख रहे हैं कि घरों में कोरोना वायरस कैसे फैलता है।
हालांकि उन्होंने कई पालतू जानवरों का परीक्षण नहीं किया है, विंस्टन का नमूना केवल एक ही है जो वापस सकारात्मक आया है। माना जाता है कि विश्वविद्यालय के अनुसार वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाला वह देश का पहला कुत्ता है। इससे पहले न्यूयार्क में 2 पालतू बिल्लियां व हांगकांग में एक पालतू कुत्ते में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। हांगकांग में कुत्ते के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 14 दिन अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया लेकिन ठीक होकर घर लौटने के एक हफ्ते के बाद मौत हो गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website