Monday , February 9 2026 11:00 PM
Home / Sports / कोरोना वायरस: ऐतिहासिक बल्ले को नीलाम करेंगे विराट कोहली और डि विलियर्स

कोरोना वायरस: ऐतिहासिक बल्ले को नीलाम करेंगे विराट कोहली और डि विलियर्स


भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और एबी डि विलियर्स (AB de Villiers) ने उस ऐतिहासिक बल्लों को नीलाम करने का फैसला किया है, जिससे उन दोनों ने आईपीएल में शतक ठोका था।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डि विलियर्स (AB de Villiers) ने 2016 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए जिस बल्ले से शतक बनाए थे, वे उसे नीलाम करेंगे। इस नीलामी से वे कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए कोष जुटाएंगे। यह दोनों बल्लेबाज इसके अलावा क्रिकेट के अन्य सामनों की भी नीलामी करेंगे।
इसमें गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए उस मैच के इस्तेमाल किए गए ग्लव्स और टी-शर्ट भी शामिल है। कोहली और डि विलियर्स की शतकीय पारी से रॉयल चैलेंजर्स ने इस मैच में तीन विकेट पर 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम ने इस मैच को 144 रन से जीता था।