
किलर महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) की आर्थिक स्थिति पर दिखने लगी है। भारतीय टीम के घरेलू दौरे के लिए उसे बैंक से 5 करोड़ डॉलर का लोन लेना पड़ा है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण भारतीय टीम का दौरा रद्द होने की स्थिति में होने वाले नुकसान के सुरक्षा कवच के तौर पर पांच करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूर करवाया है। ‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार सभी हितधारकों को सूचित किया गया है कि कामनवेल्थ बैंक के साथ ऋण के लिए करार हो गया है।
सीए की संचालन समिति ने वित्तीय संकट को देखते हुए पिछले महीने 80 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया था। आसानी से ऋण की मंजूरी के बाद हांलाकि इस पर सवाल उठ रहे हैं। बोर्ड ने इसके साथ ही लगभग 200 कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती की थी।
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि अगर बड़े स्तर पर कटौती नहीं की गयी तो बोर्ड के पास अगस्त के बाद रकम नहीं बचेगी। बता दें कि जो स्टाफ बरकरार भी रखा गया है , वह अपनी सैलरी के बीस प्रतिशत पर ही काम कर रहा है जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स वेतन का 80 प्रतिशत ले रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 18 अक्टूबर से शुरू होगा है, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण इसके आयोजन पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस महामारी के कारण दुनिया भर में दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज रद्द होने की स्थिति में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगभग 30 करोड़ डॉलर के टीवी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Home / Sports / कोरोना का असर: भारत से सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बैंक से लेना पड़ा 5 करोड़ डॉलर लोन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website