
सब्जी काटते हुए पत्ता गोभी या बेंगन में से कीड़े निकलना आम बात है लेकिन एक कपल ने शिमला काटी तो उस में से ऐसी चीज निकली जिसे देखकर वे हक्के-बक्के रह गए। पिछले हफ्ते कपल को डिनर बनाते समय शिमला मिर्च के अंदर से जीवित मेंढक मिला। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूबेक के स्गुएने के निकोल गागन और गेरार्ड ब्लैकबर्न 9 फरवरी को रात का खाना बना रहे थे।
उस वक्त जब उन्होंने शिमला मिर्च काटी तो उसके अंदर जीवित मेंढक देखकर हैरान रह गए। कपल ने बताया कि जीवित मेंढक जिस शिमला मिर्च के अंदर मिला था, उसे क्यूबेक के कृषी, फिशरीज एंड फूड मंत्रालय में भेज दिया गया। पोस्ट सोशल मीडया पर वायरल हो गई और लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन्स दिए।
एक यूजर ने लिखा, ”मुझे भी शिमला मिर्च से ऐसी एक चीज मिली थी, जिसके बाद से जब भी मैं शिमला मिर्च काटता हूं तो अलग तरह का डर लगता है।” वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ”मुझे भी केले के अंदर कीड़ा दिखाई दिया था.।एक बाइट लेने के बाद वो नजर आया, उसके 2 साल बाद तक मैंने केला नहीं खाया।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website