Friday , April 26 2024 7:08 AM
Home / News / जापान में सिरफिरे ने चाकू से 19 लोगों की जान ली

जापान में सिरफिरे ने चाकू से 19 लोगों की जान ली

670-japan-1-new_146949961जापान के सागामिहारा के एक मेंटल डिसेबल्ड सेंटर में एक शख्स ने 19 लोगों की हत्या कर दी।

सागामिहारा (जापान). यहां मानसिक रूप से बीमार मरीजों (मेंटली डिसेबल्ड) के सेंटर पर मंगलवार को 26 साल के एक सिरफिरे शख्स ने हमला कर दिया। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 घायल हो गए। आरोपी पहले इसी सेंटर में काम करता था। उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर जुर्म कबूल लिया है। फिलहाल, हमले के कारणों का पता नहीं चला है।

मरीजों को मर जाना चाहिए…

जापान में डिसेबल्ड सेंटर पर हमला,
– अखबार ‘असाही शिमबुन’ के मुताबिक आरोपी ने ये भी कहा, “मानसिक रूप से बीमार सभी मरीजों को मर जाना चाहिए।”
– क्योदो न्यूज एजेंसी ने हमलावर की पहचान सतोशी यूमेत्सू के रूप में की है।
– फायर डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, “करीब 25 लोग घायल हैं। इनमें 20 की हालत नाजुक है।”
– डॉक्टरों ने 19 लोगों की डेथ कन्फर्म की है।
पुलिस ने क्या कहा?

– पुलिस के मुताबिक, उन्हें सेंटर से रात 2.30 बजे कॉल आया। बताया गया कि एक शख्स चाकू लेकर सेंटर में घुस आया है।
– पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK के मुताबिक, सतोशी फर्स्ट फ्लोर पर खिड़की का कांच तोड़कर बिल्डिंग में दाखिल हुआ था।
– पुलिस को उसके बैग में खून से सने कई चाकू मिले।
– पुलिस का कहना है कि 3 बजे के करीब उसने सरेंडर कर दिया।

जापान में कम होती हैं इस तरह की घटनाएं

– दुनिया के विकसित देशों में शुमार जापान में हिंसक घटनाओं की दर काफी कम है। फिर भी बीते कुछ सालों में ऐसी घटनाएं होती रही हैं।
-1995 में ओम शिनरिक्यू पंथ को मानने वाले एक शख्स ने टोक्यो के सबवे में सारिन गैस छोड़ दी थी। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। हजारों बीमार हो गए थे।
– 2001 में ओसाका के एक प्राइमरी स्कूल में 8 बच्चों की हत्या कर दी गई।
– 2008 में टोक्यो की भीड़भाड़ वाली दुकानों में एक शख्स ने चाकू से 7 लोगों की हत्या कर दी। हमले में 10 लोग घायल हुए थे।

जापान में 2 इंच से बड़ा चाकू लेकर चलने पर पाबंदी

– 2008 के बाद जापान में 2 इंच (5.5 सेमी) से ज्यादा बड़ा चाकू लेकर चलने पर बैन लगा दिया गया।
– इस नियम को तोड़ने पर 3 साल की जेल हो सकती है।

बीते महीनों जापान में घटनाएं बढ़ीं

– इस साल फरवरी में एक नर्सिंग होम का इम्प्लॉई 87 साल के बुजुर्ग को बिल्डिंग से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
– इसी शख्स ने कबूल किया था कि उसने 2014 में दो बुजुर्गों को बालकनी से फेंका था।
– जापान में बीमार बुजुर्गों, बूढ़े माता-पिता को मारने के भी मामले सामने आए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *