
मक्खनी, इसका नाम ही सुनकर मुंह में पानी आ जाता है। अब चाहे वह दाल मक्खनी हो या फिर कुछ और। लेकिन आज हम आपको मिक्स वेज मक्खनी के बारे में बताएंगे। यह जितनी खाने में स्वादिष्ट है उतनी ही यह बनाने में आसान है। जानिए रैसिपी
सामग्री
– 100 ग्राम फूल गोभी (कटी हुई)
– 100 ग्राम शिमला मिर्च (कटी हुई)
– 4 बेबी कार्न (कटी हुई)
– 2 गाजर (कटी हुई)
– 4 टमाटर
– 1 हरी मिर्च (2 टुकड़ों में कटी हुई)
– 1 इंच अदरक का टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
– 4 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
– 3 चम्मच 2 मक्खन
– 1/2 कप क्रीम
– 3 चम्मच तेल
– 1 चम्मच जीरा
– 1 बडी़ इलायची
– 7 काली मिर्च
– 2 लौंग
– 1/2 इंच दालचीनी टुकडा़
– 1 चम्मच धनिया पाऊडर
– 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर
– 1/3 चम्मच हल्दी
– नमक स्वादानुसार
विधि
1. सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके जीरा भून लें। उसके बाद इसमें एक टमाटर काट कर डालें और उसके ऊपर से धनिया पाऊडर, हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलायची को छील कर डालें।
2. मसालों को अच्छे से मिक्स कर लें और टमाटर को नरम होने तक पकाएं। जब टमाटर अच्छ से नरम हो जाए तब गैस बंद कर दें और मसाले को ठंडा होने के लिए रख दें।
3. मसाले के ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डाल कर इसका पेस्ट बना लें।
4. इसके बाद पैन में मक्खन डाल कर इसे अच्छी तरह पिघला लें। जब मक्खन पिघल जाए तब इसमें बाकी रखी हुई सब्जियां डाल दें और तेज आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए पकाएं। सब्जियों को लगातार चलाते हुए भूनें।
5. अब सब्जियों को ढककर धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद दूसरी कढ़ाही लें और इसमें तैयार किया गया मसाले का पेस्ट डालकर इसे हल्का सा चलाएं।
6. इसके बाद इसमें क्रीम डाल दें और ग्रेवी को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक इसमें उबाल न आ जाए।
7. ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें आधा कप पानी डाल कर मिक्स करें और एक बार फिर से लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं।
8. जब ग्रेवी नें उबाल आ जाए तब इसमें नमक, लाल मिर्च पाऊडर और हरा धनिया डाल कर मिक्स करें।
9. दूसरी कढा़ई में सब्जियां हल्की सी पक कर तैयार हैं गैस बंद कर दें और इन्हें ग्रेवी में डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें।
10. अब सब्जी को ढककर के धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए पकने दें। फिर गैस बंद कर दें।
11. आपकी मिक्स वेज मक्खनी तैयार है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website