
यदि आप पास्ता और सलाद खाने के शौकीन हैं तो दोनों को मिक्स करके एक लाजवाब डिश जिसका नाम है क्रीमी पास्ता सलाद। इसे बच्चे बहुत खुश होकर खाते है और लाजबाव स्वाद के साथ यह पौष्टिकता से भी भरा हुआ है। आइए जानें इसकी रैसिपी….
सामग्री
– आधा कप क्रीम
– आधा छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
– 1 छोटा चम्मच सरसों का पाउडर
– आधा कप बारीक कटी हुई प्याज
– 3 छोटे चम्मच बारीक कटी हरी शिमला मिर्च
– 3 छोटे चम्मच बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
– 2 छोटे चम्मच बारिक कटी पीली शिमला मिर्च
– एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
– एक चौथाई चम्मच सफेद मिर्च पाउडर
– 2 कप पास्ता
– आधा कप बारीक कटी गाजर
– डेढ़ कप मयोनीज
– नमक स्वादानुसार
विधि
1.एक बर्तन में चुटकीभर नमक, पास्ता और आवश्यकतानुसार पानी डालकर मध्यम आंच में उबालने के लिए रखें।
2.10 मिनट बाद पास्ता पानी से निकाल कर ठंडा होने रख दें।
3.अब एक बाउल में सरसों का पाउडर, लहसुन पाउडर,सफेद मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें।
4.एक दूसरे बाउल में क्रीम और मेयोनीज डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसमें उबला हुआ पास्ता डालें।
5. इसके बाद इसमें पास्ता का मसाला और कटी हुई गाजर ,प्याज और
तीनों तरह की कटी शिमला मिर्च मिक्स करें।
6. अब इसे गार्निश कर सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website