
डोसा खाना सभी को पसंद होता है। बच्चों से लेकर बड़े सभी बड़े ही शौंक से डोसा खाते हैं। सभी ने मसाला डोसा तो बहुत खाया होगा लेकिन आज हम आपको कुछ डिफ्रैंट तरीके का डोसा बनाना सिखाएंगे जिसे स्प्रिंग डोसा भी कहते हैं। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका
सामग्री
रैडीमेड डोसा बैटर
1 कप उबले हुए नूडल्स
1/2 कप बारीक कटा हरा प्याज
1 बारीक कटी शिमला मिर्च
1 बारीक कटी गाजर
1 कप बारीक कटी बंदगोभी
1 चम्मच कद्दूकस लहसुन
2-3 चम्मच शेजवान सॉस
1 चम्मच सोया सॉस
1 छोटा चम्मच सिरका
स्वादानुसार नमक
3 चम्मच मक्खन
विधि
1. सबसे पहले डोसे के बैटर में पानी डालकर मिक्सचर तैयार कर लें और कुछ देर के लिए रख दें।
2. अब एक पैन में 1 चम्मच मक्खन डालें। जब मक्खन पिघलने लगे तो इसमें लहसुन और हरा प्याज डालकर 1 मिनट तक फ्राई करें।
3. अब इसमें शिमला मिर्च, गाजर और बंदगोभी डालकर फ्राई करें। जब सब्जियां पक जाएं तो इसमें नमक, शेजवान सॉस, सोया सॉस, सिरका और उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
4. गैस बंद कर दें और दूसरी तरफ नॉन स्टिक तवा गैस पर रखें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर कड़छी की मदद से डोसे का बैटर डालकर अच्छी तरह फैलाएं।
5. इस पर 1 चम्मच मक्खन और 1 चम्मच शेजवान सॉस डालकर डोसे पर फैलाएं।
6. अब डोसे पर चम्मच की मदद से तैयार नूडल्स रखें और डोसे को पलटे की मदद से उठाते हुए रोल बना दें। इसे प्लेट में निकालें और बीच में से काटते हुए डोसे के दो हिस्से कर दें। आपका स्प्रिंग डोसा तैयार है। इसे सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website