
सिडनी : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच दौरान बॉल टेंपरिंग ने एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के तीन प्लेयर्स पर बैन लगवा दिया वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े प्रायोजकों में से एक ‘फंड मैनेजर’ मेगेलान ने ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट संचालन संस्था के साथ अपना अनुबंध तोड़ लिया है। इससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को करीब एक अरब का फटका लगेगा।
स्मिथ और वार्नर को भी लगा झटका
साथ ही खेल का सामान बनाने वाली कंपनी एएसआईसीएस ने भी डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट के साथ नाता तोड़ दिया है। ये दोनों सलामी बल्लेबाज इस धोखाधड़ी प्रकरण का केंद्र थे। मेगेलान ने अगस्त 2017 में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टेस्ट श्रृंखलाओं के टाइटल अधिकार दो करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डालर में तीन साल के लिए हासिल किए थे। इसकी शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के साथ हुई थी।
मेगेलान प्रमुख बोले- यह हमारे मूल्यों के खिलाफ
मेगेलान के प्रमुख हामिश डगलस ने बयान में कहा- ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टेस्ट क्रिकेट टीम के नेतृत्व ने षड्यंत्र रचा और दक्षिण अफ्रीका में तीसरे टेस्ट के दौरान अनुचित फायदा लेने के स्पष्ट इरादे के साथ नियम तोड़े। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य से हाल की ये घटनाएं हमारे मूल्यों के खिलाफ है और ऐसे में हमारे पास क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ मौजूदा साझेदारी तोडऩे के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। डगलस ने कहा- हमें हाल में मेगेलान एशेज श्रृंखला के प्रायोजन की खुशी है और हमें दुख है कि हमें इन हालात में अपनी साझेदारी खत्म करनी पड़ रही है।
एलजी औ एएसआईसीएस ने भी नाता तोड़ा
इलेक्ट्रानिक्स कंपनी एलजी ने भी वार्नर को अपने ब्रांड दूत के रूप में हटा दिया था जबकि एएसआईसीएस ने ट््वीट करके खिलाडिय़ों के साथ अपना रिश्ता खत्म किया। कंपनी ने ट््वीट किया- केपटाउन में पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्यों से जुड़े मामले के नतीजे और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सजा के बाद एएसआईसीएस तुरंत प्रभाव से डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट के साथ प्रायोजन करार रद्द करता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ और वार्नर को एक साल जबकि बेनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website