
अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गई है। मुंबई शहर और पुलिस के खिलाफ कथित ट्वीट्स को लेकर अंधेरी कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले की सुनवाई 10 नवंबर को होगी।
दरअसल कंगना ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर कई ट्वीट्स किए थे जिसमें मुंबई शहर और पुलिस के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी गई थी। इसके बाद कंगना के खिलाफ मुंबई के अंधेरी कोर्ट में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। वहीं इससे पहले मुंबई की एक स्थानीय अदालत के आदेश के बाद शहर के एक वकील ने वीरवार को अभिनेत्री के खिलाफ न्यायपालिका के बारे में एक ‘‘दुर्भावनापूर्ण” ट्वीट पोस्ट करने के लिए एक आपराधिक शिकायत दर्ज करवायी थी।
अंधेरी अदालत में, वकील अली कासिफ खान देशमुख ने रनौत पर राजद्रोह और अपने ट्वीट से दो धार्मिक समूहों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया कि बॉलीवुड अभिनेत्री भारत के विभिन्न समुदायों, कानूनों और अधिकृत सरकारी निकायों का कोई सम्मान नहीं करतीं और उन्होंने न्यायपालिका का मजाक भी उड़ाया। शिकायत में कहा गया कि बांद्रा अदालत द्वारा पुलिस को रनौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के बाद, रानौत ने न्यायपालिका के खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक” ट्वीट पोस्ट कर इसे ‘‘पप्पू सेना” कहा था।
Home / Entertainment / Bollywood / मुंबई शहर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website