
ईरान ने इस्लामाबाद शांति वार्ता से ठीक पहले अमेरिका के सामने बड़ी शर्त रखी है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति में तय किए गए दो उपायों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें लेबनान में संघर्ष विराम और ईरान की जब्त संपत्तियों से पाबंदी हटाना शामिल है। हालांकि, अमेरिका की ओर से अभी तक इन शर्तों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। बागेर गालिबाफ पाकिस्तान में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी करेंगे।
मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने क्या कहा – मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने एक्स पर लिखा, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से तय किए गए उपायों में से दो का कार्यान्वयन अभी बाकी है: लेबनान में युद्धविराम और बातचीत शुरू होने से पहले ईरान की जब्त संपत्तियों की वापसी। बातचीत शुरू होने से पहले इन दोनों मामलों को पूरा किया जाना अनिवार्य है।” उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान में होने वाले इस्लामाबाद शांति समझौते पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अगर इन शर्तों को पूरा नहीं किया गया, तो ईरान इस्लामाबाद शांति वार्ता का बहिष्कार कर सकता है।
नेतन्याहू का आपराधिक मुकदमा रविवार को फिर से शुरू होगा। पूरे क्षेत्र में, जिसमें लेबनान भी शामिल है, अगर युद्धविराम हो जाता है, तो इससे उनके जेल जाने की प्रक्रिया तेज़ हो जाएगी। अगर अमेरिका नेतन्याहू को कूटनीति खत्म करने की छूट देकर अपनी अर्थव्यवस्था को तबाह करना चाहता है, तो यह आखिरकार उसका ही फ़ैसला होगा। हमें लगता है कि यह एक बेवकूफी भरा कदम होगा, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू – अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर बुधवार को लागू हो गया और इस हफ्ते के आखिर में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा है कि ईरानी पक्ष का नेतृत्व मोहम्मद बागेर गालिबाफ ईरान की संसद के अध्यक्ष (स्पीकर) करेंगे। इजरायल ने कहा है कि सीजफायर में लेबनान का झगड़ा शामिल नहीं है, इस बात पर ईरान और मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद, इजरायल ने लेबनान पर बहुत बड़ा हमला किया, जिसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए और 1,100 से ज्यादा घायल हुए।
Home / News / इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट! ईरान ने अमेरिका के सामने रखी दो शर्तें, बोला- बगैर इसके नहीं करेंगे बातचीत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website