
रियो डि जेनेरियो। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस सत्र में अर्जेंटीना के लियोन मेसी से बेहतर बताया है।
उनका कहना है कि इस साल फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के लिए वह रोनाल्डो को मेसी पर तरजीह देंगे। उन्होंने कहा, ‘इस साल मैं पुस्कार के लिए रोनाल्डो को चुनूंगा।
पिछले दो साल में वह शानदार खेले हैं, उनके आंकड़ों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मैं मेसी को गेंद के साथ देखना पसंद करता हूं। वह गोल करते हैं और शानदार खेलते हैं।
दोनों खिलाड़ी शानदार हैं, लेकिन इन दोनों की तुलना करना काफी मुश्किल है। दोनों खिलाड़ी सम्मान के हकदार हैं।’
रोनाल्डो ने चार बार फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का अवार्ड जीता है। उन्होंने इस सत्र में स्पेनिश क्लब रीयल मैड्रिड के खेलते हुए 45 मैचों में 40 गोल किए हैं और 12 गोल करने में मदद की है।
वहीं मेसी ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए पांच बार अवार्ड पर कब्जा किया है। उन्होंने 54 मैचों में 52 गोल किए हैं और 19 गोल करने में मदद की है। मैड्रिड ने पांच साल बाद इस बार स्पेनिश लीग की ट्रॉफी जीती।
वह चैंपियंस लीग फाइनल में शनिवार को इटली के जुवेंटस क्लब से खेलेगा। बार्सिलोना ने इस बार कोपा डेल रे और स्पेनिश सुपर कप जीते।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website