
दोहा(4 अक्टूबर 2019), वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आठवें दिन अमेरिका की डलैला मोहम्मद ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया ।महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में डलैला ने
52.16 सेकंड का समय लेते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया इसके पहले भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड डलैला के नाम ही था। नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए डलैला को एक करोड़ रुपए की इनामी राशि दी गई।
आठवां दिन कतर के लिए खुशखबरी लेकर आया, जब पुरुषों की हाई जंप में मेजबान देश के मुतैज बरसीम ने 2.37 मीटर ऊंची छलांग लगाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मेजबान कतर के लिए इस चैंपियनशिप का यह पहला गोल्ड था।
महिलाओं के डिस्कस थ्रो में क्यूबा की यामी पैरेज गोल्ड मेडल जीता । पैरेज ने 69.17 मीटर दूरी तक डिस्कस थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया।
पुरुषों की 3000 मीटर स्टेपल चेज में केन्या के कॉन्शियस किपरुटो ने 8 मिनट 1.35 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुषों की 400 मीटर रेस में बहामास के स्टीवन गार्डिनर ने 43.48 सेकंड में दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
पुरुषों की 20 किलोमीटर रेस वॉक में जापान के या यामानिशि ने एक घंटा 26 मिनट और 34 सेकंड मे रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
आठवां दिन खत्म होने तक अमेरिका ने 9 गोल्ड मेडल , 9 रजत पदक और तीन कांस्य के साथ कुल 21 पदक जीतते हुए पहला स्थान बरकरार रखा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website