
अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए सांसे रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों महज 1 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। जीत के बेहद करीब पहुंचकर मिली इस हार ने दिल्ली के खेमे में मायूसी भर दी खासकर स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर इस नतीजे से पूरी तरह टूट गए। मैच के बाद भावुक मिलर को दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल संभालते हुए और उनकी पीठ थपथपाते हुए नजर आए।
डेविड मिलर से हो गई गलती – टारगेट का पीछा करते हुए मैच के आखिरी पलों में सारा रोमांच सिमट आया था। दिल्ली को आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे। क्रीज पर मौजूद मिलर ने स्ट्राइक अपने पास रखने के लिए पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की अगली स्लोअर बाउंसर ने उन्हें पूरी तरह छका दिया। बाई का रन लेने की कोशिश में नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कुलदीप यादव रन आउट हो गए और दिल्ली की उम्मीदें वहीं दम तोड़ गईं।
फिर भावुक हो गए मिलर – मैच का परिणाम आते ही डेविड मिलर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और मैदान पर ही बेहद भावुक नजर आए। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिल्ली को जीत के करीब लाने के बाद अंतिम क्षणों में चूक जाने का मलाल उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। मिलर को इस कदर टूटा हुआ देख अक्षर पटेल ने तुरंत उनके पास जाकर उनसे हाथ मिलाया और उनकी पीठ थपथपाई।
Home / Sports / कप्तान हो तो ऐसा! हार के बाद टूट गए थे डेविड मिलर, फिर अक्षर पटेल ने जो किया उसने जीत लिया सबका दिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website