‘दयाबेन… दयाबेन, व्हेन यू आर कमिंग… व्हेन यू आर कमिंग?’ अगर आप भी यही गाना पिछले 7 सालों से गा रहे हैं तो अब बंद कर दीजिए। क्योंकि आपका इंतजार खत्म हो गया है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिशा वकानी तो नहीं, बल्कि नई दयाबेन आ रही हैं। प्रोड्यूसर असित मोदी ने फैन्स से कई बार वादे किए जो बाद में टूटकर बिखर गए। जिस कारण लोगों ने उम्मीद भी छोड़ दी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। शायद।
दरअसल, जेनिफर मिस्त्री, जो कि शो छोड़ चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि शो में जल्द ही दयाबेन किरदार की एंट्री होगी, जो दिशा वकानी की जगह नजर आएंगी। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बता रही हैं कि जिस अदाकारा को पिछले तीन साल से इस रोल को करने के लिए बुलाया जा रहा है, वह अब आने वाली हैं। हालांकि वह उम्र में छोटी हैं इसलिए उनके नाम पर मुहर लगने में देरी हो रही है।
बॉलीवुड के शानदार एक्टर गोविंदा, जिनका असली नाम गोविंद अरुण आहूजा है। वह इन दिनों पर्दे से दूर हैं। वह न फिल्में कर रहे हैं और न ही किसी शो को होस्ट कर रहे हैं। जबकि उन्होंने अपने समय से लेकर पिछले कुछ सालों तक खूब काम किया है और बेहतरीन मूवीज दी हैं। अपने कॉमिक अंदाज के लिए मशहूर इस एक्टर का खर्चा कैसे निकलता है और इनके पास कितनी संपत्ति है, आइए जानते हैं।
गोविंदा ने सुनीता से शादी की थी और असफल करियर के कारण इसे 4 साल तक छिपाकर भी रखा था। मगर बाद में ये बात सबको मालूम हो गई थी। एक्टर के दो बच्चे हैं। एक बेटा टीना और बेटा यशवर्धन आहूजा।
गोविंदा को पैसों की कोई दिक्कत नहीं। उनके पास अथाह पैसा है और ऐसा हम नहीं, बल्कि उनकी संपत्ति देखकर ही लगता है। एक्टर के पास एक नहीं, बल्कि इतने घर हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएं। वह एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। विज्ञापनों से वह 1-2 करोड़ कमाते हैं। सालाना वह 12 करोड़ की कमाई कर लेते हैं।
गोविंदा अभी जिस घर में रहते हैं, वो मुंबई में स्थित है और उसका नाम जल दर्शन है। दो मंजिल का ये आशियाना करीब 16 करोड़ का बताया जाता है। इसमें उनके साथ पत्नी सुनीता, बेटा यशवर्धन और बेटी टीना रहती है। इसके अलावा, इनका अमेरिका में भी है, जिसकी कीमत भी काफी ज्यादा है।
जेनिफर मिस्त्री ने किया कंफर्म – जेनिफर मिस्त्री ने आगे बताया कि वो लड़की ही दया है। उसे दिल्ली से मुबंई बुलाते हैं। पिछले तीन साल से उसका ऑडिशन ले रहे हैं। वह बहुत यंग है। शायद 28-29 साल की। ऐसे में उसके और जेठालाल के बीच बहुत ज्यादा उम्र का अंतर दिखाई देगा। उसका सबके साथ अलग-अलग मॉकशूट भी हो चुका है। तैयारी हो रही है। बस ये नहीं पता कि कब तक आएंगी। जेनिफर ने नाम ता नहीं बताया है। लेकिन ये कंफर्म कर दिया है कि और इंतजार नहीं करना होगा।
Home / Entertainment / Bollywood / सच्ची? ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में 7 साल बाद आ रही हैं दयाबेन, शो के इस एक्टर ने किया खुलासा