Saturday , March 7 2026 11:36 AM
Home / Sports / डीविलियर्स पहले तीन वनडे से बाहर

डीविलियर्स पहले तीन वनडे से बाहर


डरबनः दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स उंगली में चोट के कारण भारत के खिलाफ छह मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर हो गए हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक फरवरी से शुरू हो रही एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जाना है। डीविलियर्स को यह चोट तीसरे टेस्ट के दौरान लगी थी। उन्हें इस चोट से उबरने में दो सप्ताह का समय लगेगा और उनके चौथे मैच तक फिट हो जाने की उम्मीद है।

डीविलियर्स के बाहर हो जाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह लेने के लिए किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है और टीम 14 खिलाडिय़ों की रहेगी। इस स्थिति में खाया जोंडो के पदार्पण करने की उम्मीद है।