
बच्चाें के लिए मां काे हमेशा कुछ न कुछ एेसा बनाना पड़ता है, जिसे देखते ही वह उसे खा लें। लेकिन हर बार एेसा क्या बनाएं, यह तय करना थाेड़ा मुश्किल हाे जाता है। इसलिए अगर अाप भी अपने बच्चाें के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं, ताे Death Star Cheese Ball ट्राई कर सकती हैं। यह खाने में बेहद टेस्टी हाेती हैं और बच्चाें काे भी बेहद पसंद अाएगी। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
क्रीम चीज़ – 715 ग्राम
चेडर चीज़ – 150 ग्राम
परमेज़न चीज़ – 75 ग्राम
लहसुन पाऊडर – 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा प्याज – 1 बड़ा चम्मच
काले तिल के बीज – जरूरत अनुसार
सफेद तिल के बीज – जरूरत अनुसार
विधिः-
1. एक बाउल में 715 क्रीम चीज़, 150 ग्राम चेडर चीज़, 75 ग्राम परमेज़न चीज, 1 छोटा चम्मच लहसुन पाऊडर और 1 छोटा चम्मच हरा प्याज डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
2. इसके बाद सारे मिश्रण को एक प्लास्टिक शीट में निकालकर 2 घंटे के लिए रैफ्रिजरेटर में रख दें।
3. अब एक प्लेट में काले और सफेद तिल के बीज डालें और इन्हें अच्छे से मिला लें।
4. फिर रैफ्रिजरेटर में रखें मिश्रण काे प्लास्टिक शीट से निकाल कर प्लेट में रोल करेँ।
5. एक चम्मच की सहायता से इस बॉल के ऊपरी हिस्से पर एक सर्कल बनाएं। फिर चाकू के साथ साईडों पर हल्का सा काट लें।
6. आपकी डेथ स्टार चीज़ बॉल तैयार है। इसे बिस्कुट के साथ खाएं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website