
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर की 14 घंटे चली सर्जरी सफल रही। दीपिका ने फैंस की दुआओं के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है।
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर के लिए सर्जरी हुई थी, जो 14 घंटे चली थी। उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी थी। और बराबर से एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दे रहे थे। सोमवार, 9 जून को शोएब ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद दीपिका को कैमरे पर दिखाया। इस दौरान ह भावुक हो गईं और फैंस को उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया कहा।
दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में कहा, ‘बस इस वक्त इतना ही बोलूंगी कि आप लोगों ने बहुत दुआएं की हैं। उसके लिए दिल से थैंक यू। अस्पताल में भी स्टाफ, नर्सें, अलग-अलग जगहों से आकर बोल रहे थे कि मैम आप ठीक हो जाओगी। दूसरे मरीजों के रिश्तेदार भी बोल रहे थे कि हम आपके लिए दुआ कर रहे थे। उनके अपने बच्चे हैं यहां, पेरेंट्स हैं, लेकिन फिर भी वो मेरे लिए दुआ कर रहे थे। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छे से रिकवरी हो रही है।’
दीपिका कक्कड़ की सर्जरी – वीडियो में दीपिका और शोएब के बेटे रुहान दूसरे परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल में एक्ट्रेस से मिलने के लिए आए थे। इसके पहले शोएब ने बताया था कि दीपिका का पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) और लिवर का थोड़ा-सा हिस्सा निकाल दिया गया है। उनका ट्यूमर भी अच्छी तरह से निकाल दिया गया था।
दीपिका कक्कड़ का 14 घंटे चला ऑपरेशन – पथरी के कारण दीपिका के गॉल ब्लैडर को सर्जरी के बाद निकाल दिया गया था। और लीवर में ट्यूब था इसलिए उसका कुछ हिस्सा काटा गया था। और इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। सब सही है। शोएब ने बताया कि दीपिका को सुबह 8:30 बजे सर्जरी के लिए ले जाया गया और वह रात 11:30 बजे ऑपरेशन थियेटर से बाहर आईं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website