Monday , June 30 2025 6:36 AM
Home / Entertainment / Bollywood / परिवार के साथ बेंगलुरु में दीपावली मनाएंगी दीपिका

परिवार के साथ बेंगलुरु में दीपावली मनाएंगी दीपिका

14
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में दीपावली मनायेंगी। दीपिका ने बताया कि दीपावली का त्योहार उनके लिए हमेशा खास होता है।

दीपिका ने कहा, ‘दीपावली रोशनी और खुशी का त्योहार है और हमेशा हमारे लिए खास है। इसलिए मैंने पद्मावती की शूटिंग शुरू करने से पहले परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया है। दीपावली के बाद, दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म पद्मावती की शूटिंग शुरू करेंगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली पद्मावती में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। पद्मावती में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आयेंगे। वही दीपिका पद्मावती का किरदार निभाने जा रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *