Thursday , March 12 2026 6:22 AM
Home / Entertainment / Bollywood / Ranveer Singh से लाइव चैट पर दीपिका पादुकोण ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा?

Ranveer Singh से लाइव चैट पर दीपिका पादुकोण ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा?


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर जब भी ऐक्टिव होते हैं चर्चा में आ ही जाते हैं, लेकिन इस बार की वजह जरा स्पेशल है। वैसे तो दोनों सितारे शादी के बाद से अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं और जमकर मस्ती करते हैं और फैन्स भी उनकी मस्ती का खूब लुत्फ उठाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल, लोगों में उत्सुकता तब बढ़ गई जब रणवीर इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे और दीपिका ने इसी चैट पर एक मजेदार कॉमेंट किया। दीपिका ने लिखा, ‘Hi Daddie’ और उसके साइड में बेबी का इमोजी भी पोस्ट किया। अब दीपिका के इस पोस्ट पर फैन्स काफी क्रेज़ी होते दिखे।

दरअसल दीपिका के ‘हाय डैडी’ वाले कॉमेंट ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। दरअसल उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबर कान फिल्म फेस्टिवल 2019 से ही चल रही है।