Monday , June 30 2025 6:36 AM
Home / Entertainment / Bollywood / दीपिका पादुकोण ने बताया- पापा ने माधुरी की शादी के बाद बाथरूम में कर लिया था खुद को बंद, आंखों के नीचे थे धब्बे

दीपिका पादुकोण ने बताया- पापा ने माधुरी की शादी के बाद बाथरूम में कर लिया था खुद को बंद, आंखों के नीचे थे धब्बे


दीपिका पादुकोण ने एक बार मीडिया से बातचीत में बताया था कि उनके पापा प्रकाश पादुकोण को माधुरी दीक्षित पर जबरदस्त क्रश था। इस मौके पर दीपिका माधुरी के साथ मौजूद थीं, जब उन्होंने अपने पापा का मजेदार किस्सा शेयर किया। दीपिका ने बताया कि माधुरी की शादी के बारे में जानकर उनके पापा ने जो कुछ किया था उसका फैमिली वालों ने खूब मजाक भी बनाया था।
एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उनके पापा को माधुरी की शादी के बारे में पता लगा तो उन्होंने क्या किया था। साल 2016 में दीपिका ने ‘इंडिया टुडे’ से हुई बातचीत में माधुरी को लेकर अपने पापा का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने अपने पापा के हैबिट्स का भी जिक्र किया और बताया कि वो बाथरूम में अखबार पढ़ा करते हैं और कॉफी भी लिया करते हैं।
पूरा दिन खुद को वॉशरूम में लॉक कर रखा था – उन्होंने बताया कि माधुरी की शादी की खबर जब आई तो वह इतने डिस्टर्ब हो गए थे कि पूरा दिन खुद को वॉशरूम में लॉक कर रखा था। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं और जैसे ही माधुरी की शादी की खबर आई तो वह इस कदर टूटे के खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। दीपिका की इन बातों को सुनकर माधुरी हैरान भी थीं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट दिखने लगी।
दीपिका की मां ने पूछा- वो बाथरूम में रो तो नहीं रहे थे? – उन्होंने बताया था कि पापा की आंखों के आसपास दीपिका ने ये भी बताया था कि कैसे इस घटना की वजह से घर में लोग उनका मजाक भी बनाया करते थे। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो कितने दुखी थे इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि उनकी आखों के आस-पास धब्बे हो गए थे। दीपिका की मां उनसे ये भी पूछा करती थीं कि वो बाथरूम में रो तो नहीं रहे थे।