
आखिरकार कन्फर्म हो गया है। दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं, और वह सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। यानी रणवीर सिंह और दीपिका जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में गुड न्यूज फैंस संग शेयर की है। पिछले दो महीनों से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, और अब जाकर उन्होंने इस पर मुहर लगाई है। दीपिका ने जैसे ही यह गुड न्यूज शेयर की, बधाई देने वालों का तांता लग गया।
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिलिवरी डेट की जानकारी दी। उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए लिखा कि बेबी सितंबर 2024 में होगा। दीपिका के इस पोस्ट पर चंद मिनटों में ही लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं। सेलेब्स भी भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं। इसी पोस्ट को रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
Home / Entertainment / Bollywood / खुशखबरी! दीपिका पादुकोण सितंबर में बनेंगी मां, प्रेग्नेंसी के दो महीने बाद किया खुलासा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website