
जर्मनी को 2014 में विश्व कप खिताब दिलाने में मदद करने वाले डिफेंडर बेनेडिक्ट हावेड्स ने शुक्रवार को पारिवारिक कारणों से फुटबॉल से संन्यास ले लिया।
इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले महीने आपसी रजामंदी से लोकोमोटिव मॉस्को को छोड़ने का फैसला किया था जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण रूसी लीग को भी निलंबित कर दिया गया था।
हावेड्स ने जर्मनी की मैग्जीन ‘डर स्पिगेल’ से कहा कि छुट्टियों पर छोटे बेटे के साथ समय बिताने के बाद उन्हें परिवार से दूर होने में परेशानी होनी लगी और ‘अचानक उन्हें फुटबॉल इतनी महत्वहीन’ लगने लगी कि उन्होंने इससे संन्यास लेने का फैसला किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website