
कजानः फ्रांस के कोच डिडिएर डेस्चैम्प्स ने कहा कि टीम ने विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में ‘‘शानदार’’ प्रदर्शन कर अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर आलोचकों को जवाब दे दिया है। लीग चरण में फ्रांस का प्रदर्शन दमदार नहीं था। डेस्चैम्प्स ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश है।
उन्होने कहा, ‘‘ हमें आलोचकों को जवाब देना था और हमने ऐसा कर दिखाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आलोचनायें हमेशा चलती रहती हैं लेकिन पिच पर प्रदर्शन पर सच पता चलता है और आज हमने अच्छा प्रदर्शन किया।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website