Thursday , February 19 2026 9:23 AM
Home / Entertainment / Bollywood / फार्महाउस पर मजदूरों के साथ नजर आए धर्मेंद्र, दिल में उतर जाएगा ऐक्टर का ये वीडियो

फार्महाउस पर मजदूरों के साथ नजर आए धर्मेंद्र, दिल में उतर जाएगा ऐक्टर का ये वीडियो


बॉलिवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। इन दिनों वह फिल्मी पर्दे से दूर अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने एक बार फिर अपने फार्महाउस से एक प्यारा वीडियो शेयर किया है।
धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि उनके फार्महाउस पर कुछ मजदूर काम कर रहे हैं और वह उनसे बात कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘मेरे फार्महाउस पर काम करते समय हम इसी तरह इंजॉय करते हैं। विनम्र और मानवीय रहें। बिला मजहब ओ मिलत हो जाओ। कोई छोटा नहीं… कोई बड़ा नहीं…ये दुनिया… बड़ी खूबसूरत हो जाएगी दोस्तों। लव यू ऑल।’