Wednesday , March 11 2026 3:47 PM
Home / Entertainment / Bollywood / धर्मेन्द्र ने शेयर किया नातिन के शादी समारोह से अपना डांस वीडियो, 88 की उम्र में यूं थिरकते देख लोग कह उठे- वाह

धर्मेन्द्र ने शेयर किया नातिन के शादी समारोह से अपना डांस वीडियो, 88 की उम्र में यूं थिरकते देख लोग कह उठे- वाह


इस वक्त देओल फैमिली में मिक्स्ड इमोशंस का माहौल है। जहां एक तरफ हाल ही में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपनी हसबैंड भरत तख्तानी से अलग हो गईं, वहीं एक्टर की नातिन निकिता चौधरी शादी के बंधन में बंध गई हैं। देओल फैमिली में हाल ही में शादी को लेकर जश्न का माहौल था और धर्मेन्द्र भी इस रंग में पूरी तरह से डूबे नजर आए। हाल ही में हुई नातिन की शादी में एक्टर भी पहुंचे थे और उन्होंने अपना एक मजेदार वीडियो अब शेयर किया है जिसमें वह हाथ में ग्लास लेकर बैठे-बैठे ही खूब थिरकते दिख रहे हैं।
धर्मेन्द्र ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- मेरी नातिन की खुशी के मौके पर। पहले तो एक्टर बैठे-बैठे डांस करते दिखते हैं , लेकिन फिर वो गाना सुनकर खुद को रोक नहीं पाते और खड़े होकर थिरकने लगते हैं। फिर अचानक उन्हें कोई शायद बैठने के लिए कहता है और वो वहीं सीट पर डांस करते-करते बैठ जाते हैं।
निकिता की शादी में बॉबी देओल ने भी किया था जमकर डांस – बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी की शादी उदयपुर में धूमधाम से हुई थी। इस मौके पर पूरी देओल फैमिली जयपुर में मौजूद थी। निकिता धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की बड़ी बेटी अजिता देओल की बेटी हैं। इसके अलावा अजिता की एक और बेटी प्रियंका हैं और दोनों अपने पिता की तरह डेंटिस्ट हैं। निकिता की शादी से ही एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें बॉबी देओल ‘एनिमल’ फिल्म के पॉप्युलर सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ डांस करते दिखे थे।