
नई दिल्ली | हाल ही में विराट कोहली ने अपना हेयर कट कराया था। इस हेयर कट की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हुई थी। अब टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी विराट कोहली की हेयर स्टाइल से प्रभावित होकर नया हेयर कट करा लिया है। विराट ने भले ही हेयर कट कराने के बाद अपनी फोटो ट्विटर और फेसबुक पर अपलोड की थी, लेकिन अपने माही तो हैं ही जुदा, जो करते हैं सबसे जुदा करते हैं। उन्होंने फोटो भी अपलोड किया तो एक नए अंदाज में।
पिछले रविवार को विराट कोहली ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक फोटो अपलोड करते हुए कहा था कि गर्मी में नया लुक। आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने ये हेयर लुक अपनाया था। कोहली को हेयर कट कराए अभी ह ता भर भी नहीं हुआ था, कि शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने घर रांची से एक फोटो अपलोड की।
इस फोटो में महेंद्र सिंह धोनी नए हेयर लुक में नही बल्कि कटिंग कराते दिख रहे हैं। यानि देसी अंदाज में महेंद्र सिंह धोनी हेयर कट कराते दिखे। फेसबुक पर महेंद्र सिंह धोनी का ये अंदाज उनके फैंस ने बेहद पसंद किया। यकीन नहीं होगा उनकी इस फोटो पर दो हजार आठ सौ कमेंट किए गए हैं। जबकि इतने ही लोगों ने इस फोटो शेयर भी किया है। फोटो पर 279 हजार लाइक्स मिले हैं धोनी को।
गौरतलब है कि रविवार को महेंद्र सिंह धोनी को बेंगलूरु पहुंचना है, जहां पर उनकी बैठक टीम इंडिया के चीफ कोच अनिल कुंबले, अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़, एनसीए कोचों और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ होनी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website