
अदाकारा डायना पेंटी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ में प्रमुख भूमिका में नहीं हैं, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि वह 2016 में शुरू हुई इस श्रृंखला की फिल्म का हिस्सा रही है। डायना ने कहा कि बॉलीवुड में इस श्रृंखला की पहली महिला किरदार वाली हास्य फिल्म ‘हैप्पी भाग जायेगी’ का हिस्सा रहना गर्व की बात थी।
डायना ने कहा, ‘‘यह बेहद रोचक तथ्य है। मैं बेहद खुश हूं। मुझे गर्व है कि मैंने पहली फिल्म में बेहतरीन काम किया और इसके कारण ही निर्माता ने दूसरा भाग बनाने के बारे में सोचा। यह गर्व की बात है कि यह आगे बढ़ रही है। बतौर कलाकार इसका बनना मुझे संतुष्ट करता है।’’ सिक्वल ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ में निर्माता ने सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म में लिया है। यह फिल्म गलत पहचान के मामले पर आधारित है और इस दफा फिल्म की कहानी चीन चली जाती है।
उन्होंने कहा कि पहली फिल्म में उन्होंने हैप्पी का किरदार निभाया था। सिक्वल सोनाक्षी की फिल्म है और हम सभी को खुशी है कि वह फिल्म को आगे ले जा रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website