Friday , February 20 2026 7:56 AM
Home / News / ईरान ने ट्रंप की धमकी के आगे क‍िया सरेंडर? खामेनेई ने 800 फांसी की सजा रोकी, अमेरिकी हमले का खतरा टला?

ईरान ने ट्रंप की धमकी के आगे क‍िया सरेंडर? खामेनेई ने 800 फांसी की सजा रोकी, अमेरिकी हमले का खतरा टला?


वाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी दे बाद ईरान में 800 लोगों की फांसी की सजा रोक दी गई है। ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान लोगों को फांसी पर लटकाता है तो उसके पास सैन्य कार्रवाई का विकल्प है। अमेरिका ने इस बीच दक्षिण चीन सागर से अपने एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन को भी मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना कर दिया है। इससे आशंका बन गई है कि अमेरिका, ईरान पर तेज हमले कर सकता है। ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि अमेरिका, ईरान के प्रदर्शनकारियों के साथ है और ‘मदद बीच रास्ते में हैं।’ इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि वेनेजुएला का अंजाम देखने और अमेरिकी हमले की आशंका के आगे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के तेवर ढीले पड़ गये हैं।
ईरान ने 28 दिसंबर को महंगाई के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन को कुचलने के लिए खतरनाक क्रूरती की है और अभी तक 2800 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया है। इसी कड़ी में पिछले एक दिन दिनों में 800 प्रदर्शनकारियों को फांसी पर लटकाना था, लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया था कि ऐसा करना बहुत बुरा होगा। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि “ट्रंप और उनकी टीम ने ईरानी अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी थी, जिसमें फांसी की योजना को प्रदर्शनकारियों के हिंसक दमन से जोड़ा गया था। वाशिंगटन ने फांसी को हिंसक दमन बताया था।”