Monday , June 30 2025 5:16 AM
Home / Entertainment / Bollywood / दिग्विजय राठी का एल्विश को मुंहतोड़ जवाब, रजत दलाल पर भी बोले, बताया विवियन डीसेना की पार्टी में क्यों नहीं गए

दिग्विजय राठी का एल्विश को मुंहतोड़ जवाब, रजत दलाल पर भी बोले, बताया विवियन डीसेना की पार्टी में क्यों नहीं गए


दिग्विजय राठी को जब पता चला कि एल्विश यादव ने रजत को लेकर उन्हें जिम्मेदार ठहराया है, तो करारा जवाब दिया। दिग्विजय ने रजत के साथ लड़ाई पर भी बात की और कहा कि लोग सच जानते हैं। साथ ही यह भी बताया कि वह विवियन डीसेना की पार्टी में क्यों नहीं गए थे।
‘बिग बॉस 18’ में नजर आए दिग्विजय राठी ने अब एल्विश यादव को करारा जवाब दिया है। उन्होंने न सिर्फ रजत दलाल संग झगड़े पर चुप्पी तोड़ी, बल्कि यह भी बताया कि आखिर क्यों वह विवियन डीसेना की पार्टी में नहीं गए थे। दिग्विजय राठी ने ‘बिग बॉस 18’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। उनकी रजत दलाल के साथ दोस्ती थी, जो शो में भी कुछ दिन तक बनी रही, पर बाद में दरार आ गई और खूब झगड़ा भी हुआ।
अब हाल ही जब पपाराजी ने दिग्विजय से पूछा कि क्या रजत दलाल ने उन्हें धोखा दिया क्योंकि एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में कहा था कि सारी गलती दिग्विजय की थी, रजत की नहीं, तो उन्होंने करारा जवाब दिया।
दिग्विजय राठी का एल्विश यादव को जवाब – दिग्विजय राठी ने कहा, ‘वो तो बोलेगा ही। उसकी गलती क्यूं दिखाएगा वो। लोगों ने देखा न कौन पीछे क्या बातें कर रहा था और किसने निकाला है। पता है सबको।’
रजत दलाल के लिए यह बोले थे दिग्विजय राठी – दिग्विजय ने फिर रजत दलाल के साथ टूटी दोस्ती पर कहा, ‘मुझे पता लग गया था पहले तो ठीक है। गेम चल रहा है, गेम खेल रहे हैं तो कोई चक्कर नहीं है। मैंने कभी नॉमिनेट नहीं किया या घर से उसे निकालने की कोशिश की क्योंकि सबके सपने होते हैं इतने बड़े घर में आए हैं।’
दिग्विजय ने बताया विवियन डीसेना की पार्टी में क्यों नहीं गए – दिग्विजय राठी ने फिर पूछा गया कि वह विवियन डीसेना की पार्टी में क्यों नजर नहीं आए थे, तो उन्होंने बताया कि उन्हें पार्टी में इनवाइट किया गया था, पर समझ नहीं आया कि क्यों। जब पपाराजी ने दिग्विजय को बताया कि पार्टी विवियन की पत्नी नूरन अली ने रखी थी, तो उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए पार्टी में शामिल नहीं हुए।