
टीनेज सेंसेशन डिंपल कपाड़िया रातोंरात फिल्म ‘बॉबी’ से इंडस्ट्री की स्टार बन गई थीं। डिंपल कपाड़िया उस वक्त केवल 13 साल की थीं जब राज कपूर की नजर पहली बार उनपर पड़ी। डिंपल के लुक्स ने उन्हें युवा नरगिस की याद दिलाई थी। वह 16 साल की थीं जब उन्हें साल 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ में कास्ट किया गया। इससे पहले राज कपूर ने साल 1970 में फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ बनाया था जिसे फिल्माने में उन्होंने अपना सबकुछ झोंक दिया था। हालांकि, इतनी मेहनत और कोशिशों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। और फिर डिंपल बनीं थीं वो सहारा जिनकी उन्हें उस वक्त सख्त जरूरत थी। डिंपल कपाड़िया के सिजलिंग अवतार की बदौलत न केवल उन्होंने अपने ऊपर बढ़ा कर्ज उतारा बल्कि हैंडसम प्रॉफिट कमाने में भी सफल रहे। हालांकि, हम यहां आपको बताने जा रहे हैं डिंपल कपाड़िया की लाइफ के उस सबसे अहम फैसले के बारे में जिसमें गलत होने का उन्हें एहसास हुआ। लेकिन इस एहसास के बावजूद उन्हें संभलने में करीब 11 साल लग गए।
डिंपल कपाड़िया को जो स्टारडम अपनी पहली ही फिल्म में मिला उसके लिए इंडस्ट्री में लगभग हर कलाकार तरसता है। डिंपल के बिकीनी अवतार और पोल्का डॉट्स शर्ट ने खूब धमाल मचाया। लेकिन एक तरफ जहां डिंपल की पहली फिल्म ‘बॉबी’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान ले आई थी वहीं दूसरी तरफ फिल्म रिलीज वाले महीने में 28 सितम्बर को ही अपने से डबल उम्र के एक्टर 32 साल के राजेश खन्ना से शादी रचाकर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। डिंपल शायद इस बात से पूरी तरह अनजान थीं कि उन्हें मिली इस जादुई सफलता पल भर में जैसे गायब होनेवाला हो।
एक तरफ डेब्यू फिल्म रिलीज और दूसरी तरफ रचाई शादी – 16 साल की डिंपल ने 32 साल के राजेश खन्ना से शादी को लेकर अनाउंस किय़ा और फिर उनके करियर में डेब्यू फिल्म के साथ ही 11 साल का लंबा ब्रेक लग गया। शादी के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरियां बना ली और करीब 10 साल तक उन्होंने किसी भी फिल्म को हां नहीं कहा। इस दौरान अब वह दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना की मां भी बन चुकी थीं और शादीशुदा लाइफ में एक उठापटक भी चल रही थी।
घर के अंदर पैर रखते ही एहसास हुआ कि नहीं चलेगी राजेश खन्ना से शादी – इसके बाद साल 1984 में डिंपल ने कमबैक किया और ये फिल्म थी ‘सागर’और इसी दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में पति से खटपट को लेकर इंटरव्यू भी दिया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में ये बताया कि आखिर कैसे उन्हें घर के अंदर पैर रखते ही ये एहसास हुआ था कि राजेश खन्ना से शादी का फैसला कितनी बड़ी भूल थी।
‘हम चार्टर्ड फ्लाइट से अहमदाबाद किसी शो के लिए जा रहे थे’ – डिंपल तब छोटी उम्र की थीं और 16 साल की ऐज में वह बॉलीवुड के स्टार से शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हो गई थीं जो कि उनसे काफी बड़े थे। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने उन्हें अच्छी तरह से तब जाना जब शादी को केवल 7 दिन बचे थे। हम चार्टर्ड फ्लाइट से अहमदाबाद किसी शो के लिए जा रहे थे। वो पूरे सफर में मेरे सामने ही बैठे थे लेकिन उन्होंने मुझसे एक शब्द भी बातचीत नहीं की। जैसे ही फ्लाइट लैंड करने वाली था, वो मेरी तरफ मुड़े, मेरी आंखों में देखा और कहा कि वो मुझसे शादी करना चाहते हैं।’
‘हमारे घर की खुशियां और जिंदगी जैसे खत्म होने लगीं’ – डिंपल ने आगे कहा कि लेकिन चीजें बहुत जल्दी पलट गईं। डिंपल ने कहा था, ‘जिस दिन मैंने और राजेश ने शादी की उसी दिन से हमारे घर की खुशियां और जिंदगी जैसे खत्म होने लगीं।’ बताया जाता है कि राजेश खन्ना ने डिंपल की एक्टिंग पर बैन लगा दिया था, जबकि उन्हें उस वक्त ‘बॉबी’ के बाद एक प्रॉजेक्ट के लिए 5 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे थे।
‘फिल्म बॉबी की अहमियत को समझ ही नहीं पाई’ – डिंपल ने कहा, ‘मैं अपने करियर में फिल्म बॉबी की अहमियत को समझ ही नहीं पाई क्योंकि तब मैं काफी छोटी थी। लेकिन जिस दिन मैंने राजेश के घर (आशीर्वाद) के अंदर कदम रखा। कहीं न कहीं मुझे ये पता लग गया था कि ये शादी चलने नहीं वाली।’
साल 1982 में डिंपल राजेश खन्ना की जिंदगी से बाहर निकल आईं – डिंपल ने ये भी कहा था कि शादी के बाद राजेश की लाइफ में जो महिलाएं आईं उन्हें लेकर उनको कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन चिंता इस बात की थी कि उनका रिलेशनशिप मजाक था। खैर, साल 1982 में डिंपल राजेश खन्ना की जिंदगी से बाहर निकल आईं और अपने पैरेंट्स के पास वापस आ गईं। साल 2012 में राजेश खन्ना का निधन हो गया था और फ्यूनरल में डिंपल भी वहां मौजूद थीं।
Home / Entertainment / Bollywood / Dimple Kapadia ने कहा था- राजेश खन्ना से शादी कितनी बड़ी थी भूल, बोलीं- घर में कदम रखते ही हो गया था एहसास
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website