वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मौके पर रोहित शर्मा की आंखों से टपटप आंसू गिरते दिखे। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने टीम इंडिया का जज्बा बढ़ाया। सभी ने टीम को हिम्मत दी और खास पोस्ट किया। आइए दिखाते हैं आखिर किसने क्या वर्ल्ड कप फाइनल के नतीजे के बाद कहा।
वर्ल्ड कप 2023 में छठी बार ऑस्ट्रेलिया विश्व विजेता बन गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया है। ऐसे में सभी देशवासी मायूस हो गए। किसी का दिल टूटा तो कुछ की आंखों से आंसू छलक उठे। लेकिन टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में ताबड़तोड़ पारी खेली है। 10 मैच जीते हैं और केवल एक में ही हार का सामना किया है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने टीम इंडिया को चीयर्स किया है। अभिषेक बच्चन से लेकर तमाम सितारों ने रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं सेलेब्स ने मैच के बाद क्या कहा।
हाथों से मैच खिसक जाने के बाद कुछ वीडियोज स्टेडियम से सामने आए हैं। जहां रोहित शर्मा से लेकर बाकी खिलाड़ी रोते नजर आए। इन वीडियो को देख हर किसी का दिल टूट जाता है। वाकई ये क्लिप इमोशनल कर देने वाले हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / अथिया-अनुष्का के चेहरे पर मायूसी तो कुछ की आंखों से छलके आंसू, भारत की हार पर क्या बोला बॉलीवुड