
दिवाली फेस्टीवल हो और मिठाई न हो ये तो हो ही नही सकता। आज आपको काजू कतली बनाना सीखा रहे हैं।
सामग्री
– 1 किलो काजू
– 1 किलो चीनी
– 1 ग्राम खाने का रंग(हायड्रो)
भरावन के लिए
– 100 ग्राम काजू(कटे हुए)
– 25 ग्राम पिस्ता
– 1-2 धागे केसर
– 10 ग्राम इलायची पाऊडर
– चांदी का वर्क
– पिस्ता(बारिक कटा)
– केसर पानी में घुला हुआ
विधि
1. पहले काजू को 3 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। इसे आधा करके हायड्रो मिला दें।
2. इसके बाद काजू को पानी से अच्छे से धोएं।
3. काजू को मिक्सी में बारीक पीस लें।
4. इसमें अब चीनी मिलाकर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें।
5. एक भारी तले वाली कड़ाही लेकर उसमें यह मिश्रण डाल कर तब तक पकाएं जब तक यह कड़ाही से चिपकना न छोड़ दे।
6. इसे कड़ाही में ही ठंड़ा होने दें और इसके छोटे-छोटे गोले बनाएं।
7. एक अलग बर्तन लें और उसमें भरावन का सारा सामान मिक्स कर दें।
8. अब पहले से बना कर रखे काजू के गोले में यह सामग्री भर दें। इस पर वर्क लगा दें।
9. एक बोतल का ढक्कन लें और इसमें कटे पिस्ते और केसर लेकर इसे सजाएं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website