
यदि आप भी बार-बार घर में बिल्लियों के आने से परेशान हो चुके हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं, जिसकी स्मेल तक बिल्लियों के लिए जहर की तरह होती है और वह इससे आस पास नहीं भटकती है।
चूहों और दूध की तलाश में अक्सर बिल्लियां मौका मिलते ही घर में घूस जाती है। चीजों को जूठा करने के अलावा कर कई बार यह घर में इतनी गंद फैला देती हैं, कि दिमाग खराब हो जाता है। ऐसे में बिल्लियां घर में ना घूस जाए इसलिए सारे दरवाजे-खिड़की बंद करके रखने के साथ खुद भी चौकन्ना रहना पड़ता है। लेकिन कुछ उपायों से बिल्लियों को हमेशा के लिए घर से दूर रखा जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे-
लैवेंडर – लैवेंडर की खुशबू जो हम सबको खूब भाता है, वह बिल्लियों को बिल्कुल पसंद नहीं होता है जिसके कारण वह इसके आसपास भी नहीं भटकती है। ऐसा इसमें मौजूद यौगिक लिनालूल के कारण होता है।
पुदीना – यदि आपके गार्डन में पुदीना लगा है तो आपको इसके आसपास बिल्ली कभी भी बटकती नजर नहीं आएगी। ऐसा इसके सुगंध के कारण होता है, जिसे बिल्लियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है।
रोजमेरी – खिड़की या दरवाजे के पास रोजमेरी का पौधा रखने से भी आपके घर में बिल्लियों का आना जाना बंद हो जाएगा। यह पौधा भी बिल्लियों के लिए टॉक्सिक होता है।
लेमन ग्रास – बिल्लियों को घर से दूर रखने के लिए आप घर में या इसके आसपास लेमन ग्रास का पौधा लगा सकते हैं। दरअसल, इसकी सुगंध बहुत ही तेज होती है, जिसे बिल्ली बर्दाश्त नहीं कर पाती है।
जेड – जेड प्लांट से भी बिल्लियां दूर ही रहती हैं, क्योकि यदि उन्होंने इसके पत्तों को खा लिया तो वह बीमार हो जाती है। ऐसे में आप इस इनडोर प्लांट को घर के डेकोर हिस्सा बना सकते हैं।
Home / Lifestyle / घर में बार-बार घूस जाती है बिल्लियां? पहरेदारी करने की जरूरत नहीं बस लगाएं ये 5 पौधे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website