
गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को पहले से ज्यादा अपनी केयर करनी चाहिए। प्रैग्नेंसी में उनके द्वारा खाई जाने वाली किसी भी चीज का सीधा असर बच्चे के स्वस्थ पर पड़ता है। वैसे तो महिलाएं हर एक चीज अपने बड़ों से पूछ कर ही खाती हैं। मगर कई बार पता नहीं होने के कारण वह कुछ एेसी चीजें खा लेते हैं जो बच्चे और उनके लिए हानिकारक होता है। आज हम आपको कुछ एेसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनको खाने से गर्भपात हो सकता है।
1. लीची
लीची को खाने से भी अनचाहा गर्भ गिराने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी तासीर गर्म होती हैं। जो शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करता है। शरीर में आई गर्मी के कारण गर्भपात हो जाता है।
2. कॉफी
कॉफी पीने से भी गर्भपात हो सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती हैं। जो कि गर्भपात करवाने की संभावना को बढ़ा देता है। यही कारण है कि गर्भावस्था में महीलाओं को गर्म चीजे खाने से रोका जाता है।
3. ग्रीन टी
गर्भावस्था में जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीने से भी गर्भपात हो सकता है। दिन में केवल 1 कप ग्रीन टी पीना ठीक होता है। मगर ज्यादा कॉफी पीने से नुकसान होता है।
4. मछली
मछली में की तासीर भी गर्म होती है। इसको खाने से भी गर्भपात हो जाता है। जब भी आप गर्भवती हो तो मछली का सेवन ना करें।
5. कच्चा अंडा
प्रैग्नेंसी के दौरान कच्चा अंडा खाने से फूड प्वॉयजनिंग हो सकती है। इससे महिला को उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, सिर दर्द, बुखार हो सकता है। जो मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website