
श के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने सिस्टम को धमकाने के प्रयासों के खिलाफ बड़ी चिंता जताते हुए चेतावनी दी है। मामला उन्नाव रेप के केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बेल से जुड़ा था, जिसके खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शीर्ष अदालत में अर्जी दी थी। इस मामले में CJI सूर्यकांत की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए सेंगर की सजा के निलंबन पर रोक लगा दी। इस मामले में कोर्ट ने सेंगर को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। अब इस मामले में 4 हफ्ते बाद सुनवाई होगी। ऐसे में कुलदीप सिंह सेंगर को जेल में ही रहना होगा।
जब सीजेआई सूर्यकांत ने कह दी ऐसी बात – लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई तो बहस के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोपों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा-व्यवस्था को धमकाने की कोशिश न करें। हमारे पास कुछ बेहतरीन न्यायाधीश हैं, लेकिन अनजाने में गलतियां हो सकती हैं।
Home / Uncategorized / सिस्टम को धमकाने की कोशिश न करें, हम कोई अलग-थलग नहीं बैठे हैं, CJI सूर्यकांत ने जमकर सुनाया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website