Tuesday , February 10 2026 12:49 AM
Home / Sports / पोल वाल्ट में डुपलैंटिस ने रचा इतिहास, आउटडोर का बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पोल वाल्ट में डुपलैंटिस ने रचा इतिहास, आउटडोर का बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डायमंड लीग एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2020– सातवां चरण- रोम

 

रोम (17 सितंबर,2020) – इटली की राजधानी रोम में शुक्रवार रात आयोजित हुई डायमंड लीग एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2020 के सातवें चरण में सीज़न के अपने बेहतरीन फार्म को स्वीडन के अरमौं डुपलैंटिस ने वर्ल्ड रिकार्ड में तब्दील कर दिया… डुपलैंटिस ने आउटडोर पोल वाल्ट में यूक्रेन के सर्गई बुबका का 6.14 मीटर का रिकार्ड तोड़ते हुए 6.15 मीटर की ऊंचाई पार की… बुबका ने अपना रिकार्ड 1994 में बनाया था… इंडोर पोलवॉल्ट का रिकार्ड पहले से ही 20 साल के डुप्लैंटिस के खाते में है जो कि उन्होंने इसी साल फरवरी में ग्लासगो में हुए टूर्नामेंट में  स्थापित किया था… इंडोर में डुपलैंटिस 6.18 मीटर की ऊंचाई पार कर चुके हैं…. 5 फीट 11 इंच ऊंचे डुप्लैंटिस स्वीडन के रहने वाले हैं और उन्हें ग्रेग डुप्लैंटिस ही कोचिंग देते हैं,…2019 में हुई दोहा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डुप्लैंटिस को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था…जबकि 2017 की लंदन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वो 9वें स्थान पर रहे थे…

गुरुवार देर रात रोम में हुए डायमंड लीग के मुकाबलों में पुरुषों की 100 मीटर रेस दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिंबेनी के नाम रही..  सिंबेनी ने सुपरफास्ट तरीके से दौड़ते हुए 9.96 सैकंड का समय लिया और अव्वल रहे.. वहीं महिलाओं की 100 मीटर रेस में जमैका की इलेन थॉम्पसन हेराह पर सभी की नज़रें जमीं हुई थीं.. उन्होंने भी किसी को निराश नहीं करते हुए इस साल का सबसे  अच्छा समय निकाला और 10.85 सैकंड में 100 फर्राटा रेस पूरी कर ली…

पुरुषों के 400 मीटर मुकाबले में इटली के ऐदोर्दो स्कॉटी ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 45.21 सैकंड का समय निकाला और पहले नंबर पर रहे… जबकि महिलाओं की 400 मीटर रेस में नीदरलैंड की लीक क्लेवर ने 50.98 सैकंड में रेस पूरी करते हुए पहले स्थान पर रही…

पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स रेस में सभी को एक बार फिर उम्मीदें नार्वे के कार्स्टन वॉरहोम से थी.. वॉरहोम ने सबसे पहले फिनिश लाईन पार करते हुए 47.07 सैकंड का समय लिया…जबकि महिलाओं की रेस में नीदरलैंड की फेम्के बोल ने 53.90 सैकंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया…

पुरुषों की 110 मीटर हर्डल्स में  ग्रेट ब्रिटेन के  एंड्र्यू पोज़्ज़ी  ने पहला स्थान हासिल किया .. उन्होंने 13.15 सैकंड का समय लिया…जबकि महिलाओं की 100 मीटर हर्ड्ल्स में नादिन विस्सेर ने 12.72 सैकंड का समय लेते हए अव्वल रहीं..

लंबी दूरी की रेस में पुरुषों की 3000 मीटर रेस में युगांडा के जैकब किपलिमो ने साल का सबसे अच्छा समय निकालते हुए 7 मिनट 26.64 सैकंड में रेस पूरी की.. नॉर्वे के जैकब इंगरब्रिस्टेन ने 7.27.5 मिनट का समय लिया… जबकि महिलाओं की 800 मीटर रेस में ग्रेट ब्रिटेन की जेम्मा रिक्की 1 मिनट 59.76 सैकंड का समय लेते हुए पहले स्थान पर रही…

पुरुषों के हाईजंप मुकाबले में यूक्रेन के एंड्री प्रोसेंको ने 2.30 मीटर की ऊंचाई पारी की और पहला स्थान हासिल किया जबकि महिलाओं के हाईजंप मुकाबले में यूक्रेन की हीं यूलिया लेवशेंको ने 1.98 मीटर की ऊंचाई पार की और सभी को पीछे छोड़ दिया… वहीं पुरुषों के शॉटपुट मुकाबले में अमेरिका के निक पोन्ज़ियो ने 21.09 मीटर दूरी तक गोला फेंक कर सबसे आगे रहे…

डायमंड लीग एथलेटिक्स सीज़न 2020 का पहला चरण 11 जून को ओस्लो में, दूसरा चरण 9 जुलाई को ज़्यूरिख में, तीसरा चरण 15 अगस्त को मोनेको में, चौथा चरण 24 अगस्त को स्टाकहोम में, पांचवां चरण 2 सितंबर को स्विटजरलैंड के लुआसैं शहर में, छठा चरण ब्रसेल्स में 4 सितंबर को खेला  जा चुका है… रोम में 17 सितंबर को हुए सातवें चरण के बाद डायमंड लीग का आठवां औऱ आखिरी पड़ाव दोहा में शुक्रवार, 25 सितंबर को खेला जाएगा…

साल 2021 के अगस्त माह में ही होने वाले टोक्यो ओलंपिक गेम्स-2020 में ये सभी स्टार एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं और 12 महीने से भी कम समय बचे होने की वजह से डायमंड लीग के माध्यम सभी दिग्गज खिलाड़ियों को एक दूसरे की तैयारियों को देखने का मौका मिल रहा है।